1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: OMG! ये भोली सूरत वाले भुवी किसे डेट कर रहे हैं...?

IPL 2017: OMG! ये भोली सूरत वाले भुवी किसे डेट कर रहे हैं...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2017 06:31 pm IST,  Updated : May 19, 2017 06:33 pm IST

टीम इंडिया के फ़ास्ट बॉलर और IPL में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार अपने शांत और रिज़र्व्ड नेचर के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया।

Bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
Bhuvneshwar kumar

टीम इंडिया के फ़ास्ट बॉलर और IPL में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार अपने शांत और रिज़र्व्ड नेचर के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया।

भुवी ने इंस्टाग्राम में अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा-“डिनर डेट और पूरी तस्वीर जल्द ही।” इसमें उन्होंने इमोजी भी लगाया है।

ये पोस्ट देखकर सब सोचने लगे हैं कि आख़िर ये लड़की है कौन लेकिन एक अंग्रेज़ी दैनिक के अनुसार ये लड़की तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और मॉडल अनुस्मृति है।

Anusmriti
Anusmriti

अनुस्मृति 2011 में तेलुगु फ़िल्म के साथ अपना फ़िल्मी सफ़र शुरु किया था और बाद में कुछ बंग्ला फ़िल्मों में भी काम किया है।

भुवी और अनुस्मृति को हाल ही में कार से उतरता देखा गया था लेकिन इसके पहले कि लोग उनकी तस्वीर खींचे, वे कार भगा ले गए।

Anusmriti
Anusmriti

आपको बता दें कि भुवनेशवर IPL में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। तो क्या IPL के दौरान ही वह अपना दिल अनुस्मृति को दे बैठे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल