1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: पुणे टीम मालिकों को मनोज तिवारी का करारा जवाब, कहा स्मिथ नहीं धोनी हैं सिकंदर

IPL 2017: पुणे टीम मालिकों को मनोज तिवारी का करारा जवाब, कहा स्मिथ नहीं धोनी हैं सिकंदर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2017 02:13 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:13 pm IST

ख़राब शुरुआत के बाद राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट अब IPL 2017 में प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। अब तक के इस कामयाब सफ़र में धोनी का बड़ा योगदान माना जाता है

Dhoni, Smith- India TV Hindi
Dhoni, Smith

नई दिल्ली: ख़राब शुरुआत के बाद राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट अब IPL 2017 में प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। अब तक के इस कामयाब सफ़र में धोनी का बड़ा योगदान माना जाता है लेकिन एक समय ऐसा भी था टीम के मालिक हर्ष गोयनका ने कप्तान स्टीव स्मिथ को जंगल का राजा बता दिया था यानी धोनी फुके हुए कारतूस हैं।

आपको बता दें कि एक शुरुआती मैच में जहां धोनी रन नहीं बना पाए थे वहीं स्मिथ ने मैच जीता दिया था। इसके बाद RPG के मालिक हर्ष गोयनका ने ट्वीट कर स्मिथ को जंगल का राजा बताया था और इससे धोनी के फ़ैंस बहुत नाराज़ हो गए थे। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले स्मिथ को धोनी की जगह कप्तान बना दिया गया था।

अब जबकि पुणे अच्छी स्थिति में है और धोनी भी रन बना रहे हैं, पुणे के बल्लेबाज़ मनोज तिवारी का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही टीम प्लेऑफ में पहुंच सकी है. उन्होंने कहा- महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तान स्टीव स्मिथ को दी गई अहम सलाह से टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली है।

ग़रीबी में पले-बढ़े धोनी बने दिल्ली के पड़ौसी, आलीशान फ़्लैट देखकर रह जाएंगे दंग

कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग

तिवारी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने मैच से पहले धोनी की तारीफ की।  तिवारी ने कहा, 'मेरे लिए कुछ कहने की कोई जरूरत नहीं है। हम सभी ने टीवी पर देखा है कि धोनी कैसे टीम और स्मिथ की मदद करते हैं।

उन्होंने कहा, 'माही भाई स्मिथ की बहुत अच्छी तरह मदद कर रहे हैं। वह विकेटकीपर के तौर पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान पर हैं। उन्होंने सिर्फ स्मिथ की ही मदद नहीं की बल्कि अपने स्थान से अन्य खिलाड़ियों की भी मदद की है। वह क्षेत्ररक्षकों को बेहतरीन ढंग से सजाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल