1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: दिल्ली ने कोलकता के सामने रखा 161 का लक्ष्य

IPL 2017: दिल्ली ने कोलकता के सामने रखा 161 का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2017 05:56 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 05:56 pm IST

IPL में आज यहां दिल्ली ने कोलकता के सामने 161 का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। संजू सैमसन ने 60 और श्रेयस अय्यर ने 47 रन का योगदान किया जबकि कोलकता के लिए कोल्टर नायल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

Karun Nair - India TV Hindi
Karun Nair

कोलकता: IPL में आज यहां दिल्ली ने कोलकता के सामने 161 का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। संजू सैमसन ने 60 और श्रेयस अय्यर ने 47 रन का योगदान किया जबकि कोलकता के लिए कोल्टर नायल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। 

कोलकता ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया। दिल्ली के लिए ओपनर संजू सैमसन और करुण नायर ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े तभी नायर(15) को सुनील नारायण ने पगबाध कर दिया। 

पहला विकेट गिरने के बाद संजू ने श्रेयस अय्यर (47) के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े। ये जोड़ी जब खतरनाक लगने लगी तभी उमेश यादव ने संजू (60) को lbw कर दिया। इसके बाद दिल्ली की कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।

कोलकता के लिए कोल्टर नायल ने अपने चार ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि उमेश और नारायण ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल