राजकोट: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में आज गुजरात लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 183 रन बनाये। कप्तान सुरेश रैना 68 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि दिनेश कार्तिक ने 25 बॉलों पर 47 रन की तूफ़ानी पारी खेली। ब्रेंडन मैक्कलम ने भी 35 रन का योगदान किया। KKR की तरफ से कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट और चावला ने एक-एक विकेट लिया।
कोलकता ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बैटिंग करने की दावत दी। घरेलू टीम की शुरुआत ख़राब रही और उसका पहला विकेट 22 के स्कोर पर गिर गया। रॉय (14) को चावला ने आउट किया। इसके बाद मैक्कलम ने रैना के साथ मिलकर 50 रन की साजेदारी की। मैक्कलम जब खतरनाक दिख रहे थे तभी कुलदीप ने उन्हें कैच आउट करवा दिया। इसके बाद फ़िंच (15) ज़्यादा देर टिक नही सके।
तीन विकेट गिरने के बाद रैना ने कार्तिक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। कार्तिक ने शानदार बैटिंग करते हुए 25 गेंदों का सामना कर 6 चौक्के और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए। रैना ने अपने 68 रनों के लिए 51 बॉलों का सामना किया। उन्होंने सात चैक्के लगाए। रैना को दो जीवन दान भी मिले।