1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कड़ी मेहनत रंग ला रही है: शिखर धवन

कड़ी मेहनत रंग ला रही है: शिखर धवन

 Written By: IANS
 Published : May 09, 2017 05:29 pm IST,  Updated : May 09, 2017 05:30 pm IST

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सोमवार रात खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन का कहना है कि यह उनकी कड़ी मेहनत है, जो अब रंग ला रही है।

Dhawan- India TV Hindi
Dhawan

हैदराबाद: मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सोमवार रात खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन का कहना है कि यह उनकी कड़ी मेहनत है, जो अब रंग ला रही है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने मुंबई को सात विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और इस कारण वह हैदराबाद के समक्ष केवल 139 रनों का लक्ष्य खड़ा कर सकी, जिसे शिखर धवन की 62 रनों की शानदार पारी के दम पर हैदराबाद ने 18.2 ओवरों में केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 

मैच के बाद एक बयान में धवन ने कहा, "यह मैच बहुत महत्वपूर्ण था। हमारी योजना जितना हो सके, उतने लंबे समय तक मैदान पर डटे रहने की थी। मोएजिज हेनरिक्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे अच्छा महसूस हो रहा था।"

धवन ने कहा, "मैं पिछले कुछ माह से अपनी स्थिरिता पर काम कर रहा था। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की और यह अब रंग ला रही है। मैं बहुत खुश हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल