1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017 के हीरो रिषभ पंत ने तोड़े यातायात के नियम, दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा दी 133 कि.मी. से मर्सडीज़

IPL 2017 के हीरो रिषभ पंत ने तोड़े यातायात के नियम, दिल्ली की सड़कों पर दौड़ा दी 133 कि.मी. से मर्सडीज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2017 02:30 pm IST,  Updated : May 30, 2017 02:30 pm IST

IPL 2017 के हीरो रिषभ पंत ने शानदार कामयाबी हासिल की और प्रतियोगित ख़त्म होते ही मर्सडीज़ कार ख़रीदी जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोसल मीडिया पर डाली थी। लेकिन रिषभ ने इस कार का लुत्फ़ लेने के चक्कर में यातायात के तमाम नियम तोड़ दिए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Rishabh Pant

IPL 2017 के हीरो रिषभ पंत ने शानदार कामयाबी हासिल की और प्रतियोगित ख़त्म होते ही मर्सडीज़ कार ख़रीदी जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोसल मीडिया पर डाली थी। लेकिन रिषभ ने इस कार का लुत्फ़ लेने के चक्कर में यातायात के तमाम नियम तोड़ दिए। 

रिषभ ने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्राइविंग का एक वीडियो डाला है जिसमें वह दिन में दिल्ली की सड़कों पर 120 कि.मी. की रफ़्तार से कार चलाते दिख रहे हैं। दिल्ली के यातायात नियमों के अनुसार आप इतनी रफ़्तार से कार नहीं चला सकते और ये नियमों का सरासर उल्लंघन है।

रिषभ का ये वीडियो सोशल नेटवर्क पर इतना वायरल हो गया है कि जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी और वजह साफ है उनकी कार स्पीड। रिषभ ने दिल्ली की सड़कों पर 133 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार भी पकड़ी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल