1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: गंभीर के अर्धशतक से KKR ने पंजाब को हराया

IPL 2017: गंभीर के अर्धशतक से KKR ने पंजाब को हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2017 11:34 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 11:35 pm IST

गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान गौतम गंभीर के उम्दा अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की।

Gambhir- India TV Hindi
Gambhir

कोलकाता: गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान गौतम गंभीर के उम्दा अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की। 

पंजाब के 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने गंभीर (नाबाद 72) की सुनील नारायण (18 गेंद में 37 रन) के साथ पहले विकेट की 76, रोबिन उथप्पा (16 गेंद में 26 रन) के साथ दूसरे विकेट की 40 और मनीष पांडे (16 गेंद में नाबाद 25) के साथ तीसरे विकेट की 55 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 16.3 ओवर दो विकेट पर 171 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 

गंभीर ने 49 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके मारे। पंजाब के खिलाफ केकेआर की यह लगातार आठवीं जीत है। 

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम उमेश यादव (33 रन पर चार विकेट) और क्रिस वोक्स :30 रन पर दो विकेट: की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी। नारायण ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट चटकाया। 

पंजाब का कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा और डेविड मिलर ने सर्वाधिक 28-28 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला, कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा ने 25-25 रन की पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को गंभीर और नारायण की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दिलाई। नारायण ने संदीप शर्मा जबकि गंभीर ने इशांत शर्मा पर चौके के साथ खाता खोला। 

नारायण ने संदीप पर पारी का पहला छक्का मारा जबकि गंभीर ने इसी ओवर में लगातार दो चौके मारे। मैक्सवेल के पारी के पांचवें ओवर में नारायण और गंभीर दोनों ने दो-दो चौके मारे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल