टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का अफ़ैयर जग ज़ाहिर है। क्रिकेट का मैदान हो या फिर पब्लिक प्लेस, दोनों अक़्सर साथ-साथ देखे जाते देखे जाते हैं। ख़बरों के अनुसार दोनों जल्द ही वैवाहिक बंधन में भी बंध सकते हैं और दोनों के परिजनों को भी इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं है।
आपको बता दें कि कोहली अनुष्का को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं और अगर कोई सोशल मीडिया पर उनके साख बदतमीज़ी करता है तो कोहली उसे छोड़ते नहीं हैं। तो अब आप समझ गए होंगे कि कोहली अनुष्का से किस हद तक प्यार करते हैं लेकिन हम आपको बता दें कि अनुष्का कोहली का पहला प्यार नहीं हैं। वह इसके पहले भी किसी और से प्रेम कर चुके हैं और वो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से।
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के कप्तान विराट कोहली अपने शुरुआती दिनों में जेनेलिया डिसूज़ा पर बुरी तरह फ़िदा थे।

दरअसल विराट कोहली ने जब टीम इंडिया में क़दम ही रखा था तब का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने इस बात का ख़ुलासा किया है।
कोहली ने बताया कि वह जेनेलिया डिसूज़ा पर मरते थे क्योंकि वह उन्हें बहुत क्यूट लगती थी। उन्होंने ये भी कहा कि वह डिसूज़ा को खेलता देखना चाहते थे।