नई दिल्ली: IPL 10 के 15वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 51 रन से हरा दिया है है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा था। पंजाब की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने पंजाब के बल्लेबाज कभी सहज नजर नहीं आए और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। मेहमान टीम के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा डेविड मिलर ने 24 और इयोन मोर्गन ने 22 रन बनाए। दिल्ली के लिए क्रिस मोरिस ने तीन विकेट लिए। शाबाज नदीम और पैट कमिंस को दो-दो सफलता मिलीं।
आइए, आपको बताते हैं इस मैच से जुड़े हर जरूरी अपडेट के बारे में...
10 ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 64/4, मिलर-12, मैक्सवेल-0 रन
पंजाब का चौथा विकेट गिरा, मॉर्गन 22 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर आउट
7 ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 47/3, मॉर्गन-11 रन, मिलर-6 रन
पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, अमला 19 रन बनाकर आउट
4 ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 26/2
पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, साहा 7 रन बनाकर आउट
तीन ओवर की समाप्ति पर पंजाक का स्कोर 17/1
दूसरे ओवर पंजाब का पहला विकेट गिरा, वोहरा 3 रन बनाकर आउट
इससे पहले दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए संजू सैमसन (19) और बिलिंग्स ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। सैमसन को केसी केरियप्पा ने आउट कर मेजबानों का पहला विकेट गिराया। सैमसन के बाद बिलिंग्स का साथ देने आए करुण नायर को वरुण एरॉन ने खाता भी नहीं खोलने दिया। नायर विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों लपके गए।
करुण के जाने के बाद इस संस्करण में अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने 17 गेंदों में तीन चौकों के साथ टीम के खाते में 22 रन जोड़े, लेकिन 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बड़े शॉट की कोशिश में अय्यर बाउंड्री पर खड़े इयोन मोर्गन के हाथों लपके गए। बिलिंग्स की पारी का अंत अक्षर पटेल ने किया। बिलिंग्स को डेविड मिलर ने लपका। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदें खेलीं और नौ चौके लगाए।
इसके बाद युवा ऋषभ पंत (15) ने एंडरसन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और कुछ अच्छे शॉट लगाए। लेकिन वरुण ने फॉर्म में आते हुए पंत को मोर्गन के ही हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पंत के आउट होने के बाद क्रिस मौरिस (16) ने एंडरसन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 150 के पार ही पहुंचाया था कि संदीप शर्मा ने मौरिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।इसके बाद कमिंस ने बाकी बचे दो ओवरों में एंडरसन के साथ मिलकर टीम का स्कोर 188 तक पहुंचाया। पंजाब के लिए वरुण ने दो, जबकि संदीप, मोहित, अक्षर और करियप्पा ने एक-एक विकेट लिए।