1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017 LIVE: पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

IPL 2017 LIVE: पुणे ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2017 03:22 pm IST,  Updated : Apr 22, 2017 07:34 pm IST

पुणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

warner with smith- India TV Hindi
warner with smith

IPL 2017 LIVE: पुणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।  

दो मैच जीतने के बाद हैदराबाद की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है और ऐसे में उसे हराना आसान नहीं होगा। पुणे को जीत के लिए आज अपनी पूरी ताकत झोकनी होगी। इसी सप्ताह की शुरुआत में सनराइजर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली की टीमों को अपने घर में मात दी थी। हैदराबाद का यह घर से बाहर तीसरा मैच है। इससे पहले वह घर से बाहर खेले गए अपने दोनों मैच हार चुकी है। 

 ​टीमें:

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदार, मनोज तिवारी,  डेनियल क्रिस्टियन,  जयदेव उनादकट, एस.एन. ठाकुर, इमरान ताहिर।

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरिक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा,  राशिद खान, मोहम्मद सिराज, डी.जे. हुड्डा।

लाइव अपडेट:- 

-पुणे की 6 विकेट से जीत, 179/4, धोनी 61 नाबाद, मनीष 17 नाबाद

-पुणे को जीत के लिए 12 बॉलों पर 30 रन की दरकार

-स्टोक्स आउट, भुवी को मिली सफलता, 10 रन बनाए

-पुणे को जीत के लिए 30 बॉलों पर 62 रन की दरकार

-बेन स्टोक्स हैं अगले बल्लेबाज़

-त्रिपाठी रन आउट, 59 रन बनाए

-पुणे 13 ओवर के बाद 98/2, धोनी 8, त्रिपाठी 59

- स्मिथ 27 रन बनाकर आउट, खेलने आए धोनी

- 10 ओवर के बाद पुणे ने बनाए 83/1, त्रिपाठी 55, स्मिथ 25 

- त्रिपाठी ने बनाए 32 गेदों में 50 रन 

- 5 ओवर के बाद पुणे ने बनाए 37/1, स्मिथ 4, त्रिपाठी 30 

- विपुल शर्मा ने छोड़ा त्रिपाठी का कैच

-  रहाणे 2 रन बनाकर आउट

- भुवनेश्वर के सामने अजिंक्य रहाणे

- 8.85 की औसत से पुणे को बनाने होंगे रन 

- हैनरिख ने बनाए 26 बॉल पर 50 रन 

डेविड वॉर्नर ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से बनाए थे 40 बॉल पर 43 रन 

- डेविड वॉर्नर 43 रन बनाकर आउट

- 15 ओवर के बाद हैदराबाद 113/2, वॉर्नर 38, ऑनरिकेज़ 18 

- ​हैदराबाद को  लगा दूसरा झटका, विलियमसन 21 रन बनाकर आउट 

धुरंधर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर के बावजूद इस सीज़न में हैदराबाद पॉवर प्ले में 7.35 रन प्रति ओवर बना पाई है। इसकी वजह है शिखर धवन जो प्रति 100 बॉल 109 रन बना पा रहे हैं।

- वॉर्नर कप्तान का कैच कप्तान स्मिथ ने छोड़ा 

- वार्नर और धवन के बीच 8.1 ओवर में 55 रनों की पारी इस सीज़न का सबसे धीमा अर्धशतक था।

- हैदराबाद का स्कोर 10 ओवर के बाद 1 विकेट पर 65 रन

- 55 के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट गिरा,  शिखर धवन 30 रन बनाकर आउट

- 5 औवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 34 रन

- हैदराबाद IPL के इस सीजन में पावरप्ले में 7.35 रन प्रति ओवर औसत हासिल कर पाई हैं। 

- 2 ओवर में हैदराबाद का स्कोर 12 रन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल