1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया

IPL 2017: मुंबई ने दिल्ली को 14 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2017 11:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 12:07 am IST

मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 25वें मैच में शनिवार को दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया। दिल्ली के लिए जहां क्रिस मॉरिस ने नाबाद 52 रन बनाए वहीं मुंबई के मैक्लेनघन ने तीन विकेट लिए।

Mumbai- India TV Hindi
Mumbai

मुंबई: मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 25वें मैच में शनिवार को दिल्ली को 14 रनों से हरा दिया। दिल्ली के लिए जहां क्रिस मॉरिस ने नाबाद 52 रन बनाए वहीं  मुंबई के मैक्लेनघन ने तीन विकेट लिए। मुंबई निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी थी लेकिन दिल्ली 128 रन ही बना सका और उसके 7 विकेट गिरे।

इसके पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को 142 रनों पर रोक दिया। मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।

दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज अमीत मिश्रा रहे, जिन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 18 रन दिए और रोहित शर्मा तथा क्रुणाल पांड्या के विकेट लिए। पैट कमिंस ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट लिए। अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे कागिसो रबाडा ने चार ओवरों में 30 रन खर्च किए और एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल