मुंबई: IPL 10 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की यह IPL 10 में चौथी जीत है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहले बैटिंग करते हुए गुजरात लायंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई ने यह लक्ष्य 19.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा 40 और हार्दिक पांड्या 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
आइए, आपको बताते हैं इस मैच से जुड़े हर जरूरी अपडेट के बारे में...
- गुजरात लायंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर बनाए थे 176 रन।
- मुंबई इंडियंस ने गुजरात लायंस को 6 विकेट से हराया। मुंबई 19.3 ओवर में 177/4। रोहित शर्मा 40, हार्दिक पांड्या 6 पर नॉटआउट।
- मुंबई को बड़ा झटका। पोलार्ड 39 रन बनाकर आउट। 160/4।
- 17 ओवर के बाद मुंबई 154/3। पोलार्ड 37, रोहित 29 पर नॉटआउट।
- 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 132/3। पोलार्ड 24, रोहित शर्मा 17 पर नॉटआउट।
- मुंबई का तीसरा विकेट गिरा, जोस बटर 26 रन बनाकर आउट। मुंबई 11.1 ओवर में 92/3।
- मुंबई का दूसरा विकेट आउट। राणा ने 36 गेंदों पर बनाए 53 रन। 85/2।
- नितीश राणा ने 32 गेंदों पर पूरे किए 50 रन। मुंबई का स्कोर 8.3 ओवर में 76/1।
- 7 ओवर के बाद मुंबई 63/1। राणा 39 और जोस बटलर 16 पर नॉटआउट।
- 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 47/1। राणा 26, बटलर 13 पर नॉटआउट।
- 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 14/1। राणा 11, बटलर 1 पर नॉटआउट।
- मुंबई का पहला विकेट गिरा। पार्थिव पटेल 0 पर आउट। स्कोर 0/1।
- गुजरात लायंस ने मुंबई के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य। 20 ओवर में 4 विकेट पर बनाए 176 रन।
- गुजरात लायंस ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 48, जेसन रॉय 14 पर नाबाद।
- 18वें ओवर में गिरा गुजरात का चौथा विकेट। ईशान किशन 11 रन बनाकर आउट।
- 17 ओवर के बाद गुजरात 145/3। दिनेश कार्तिक 33 और ईशान किशन 10 पर नॉटआउट।
- 15 ओवर के बाद गुजरात 115/3। दिनेश कार्तिक 16, ईशान किशन 5 पर नॉटआउट।
- गुजरात का तीसरा विकेट गिरा, मैक्कलम 64 रन बनाकर आउट। स्कोर 99/5।
- गुजरात का दूसरा विकेट गिरा। रैना 28 रन बनाकर आउट।
- 11 ओवर के बाद गुजरात 81/1। रैना 28, मैक्कलम 51 पर नॉटआउट।
- मैक्कलम ने पूरी की फिफ्टी। 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए 50 रन।
- 6 ओवर के बाद गुजरात 46/1। रैना 15, मैक्कलम 29 पर नॉटआउट।
- 3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 24/1। रैना 13, मैक्कलम 9 पर नाबाद।
- एक ओवर के बाद गुजरात 3/1। मैक्कलम 1, रैना 1 पर नॉटआउट।
- गुजरात का पहला विकेट गिरा। ड्वेन स्मिथ 0 पर आउट। स्कोर 1/1।
- इस मैच के लिए मुंबई की टीम में लासिथ मलिंगा की वापसी हुई है। उन्हें टिम साउदी के स्थान पर अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
- गुजरात की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। एरॉन फिंच और शादाब जकाती के स्थान पर टीम में जेसन रॉय और मुनाफ पटेल को शामिल किया गया है।
- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), जोस बटलर, नीतीश राणा, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेगन, लसिथ मलिंगा, क्रुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह।
गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैक्कलम, जेसन रॉय, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, ड्वेन स्मिथ, बासिल थंपी, एंड्रयू टाई और मुनाफ पटेल।