1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 10: प्लेऑफ का लक्ष्य लेकर मुंबई से भिड़ेगी कोलकाता

IPL 10: प्लेऑफ का लक्ष्य लेकर मुंबई से भिड़ेगी कोलकाता

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2017 12:17 pm IST,  Updated : May 13, 2017 12:17 pm IST

दोनों टीमें ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी । मैच में कोलकाता की टीम के मालिक शाहरुख खान भी मौजूद होंगे। वह पहली बार इस संस्करण में ईडन पर दिखेंगे।

kkr-v-mi- India TV Hindi
kkr-v-mi

कोलकाता: मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अपने अगले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में आज प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होंगी। दोनों टीमें ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी । मैच में कोलकाता की टीम के मालिक शाहरुख खान भी मौजूद होंगे। वह पहली बार इस संस्करण में ईडन पर दिखेंगे। (ये भी पढ़ें: कभी स्कूल की फ़ीस भी न भर पाने वाले रोहित शर्मा के फ़्लैट की क़ीमत जानकर रह जाएंगे दंग)

कोलकाता प्लेऑफ से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। कोलकाता ने बल्लेबाजों ने पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा से एक बार फिर बल्ले से रन करने की उम्मीद होगी। सुनिल नरेन ने इस सत्र में कोलकाता के लिए कई आश्र्चयचकित करने वाली पारियां खेलीं हैं। मुंबई के लिए नरेन खतरनाक साबित हो सकते हैं।

वहीं मुंबई की पूरी टीम बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। पोलार्ड ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मुंबई की बल्लेबाजी सिर्फ पोलार्ड पर ही निर्भर नहीं है। उसके बाकी बल्लेबाजों नीतीश राणा, सिमंस, पटेल, रोहित, हार्दिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह के रूप में उसके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। (ये भी पढ़ें: ग़रीबी में पले-बढ़े धोनी बने दिल्ली के पड़ौसी, आलीशान फ़्लैट देखकर रह जाएंगे दंग)

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर. विनय कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल