1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: ग़ुस्साए पोलार्ड ने कहा मांजरेकर को बक़वास करने का पैसा मिलता है

IPL 2017: ग़ुस्साए पोलार्ड ने कहा मांजरेकर को बक़वास करने का पैसा मिलता है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 04:59 pm IST

मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड ने उनकी बल्लेबाज़ी पर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मंझरेकर की टिप्पणी पर आगबबूला होते हुए कहा कि उनकी बक़वास करने की आदत हो चुकी है और उनको इसी का पैसा मिलता है।

Pollard, Manjrekar- India TV Hindi
Pollard, Manjrekar

मुंबई: मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड ने उनकी बल्लेबाज़ी पर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मंझरेकर की टिप्पणी पर आगबबूला होते हुए कहा कि उनकी बक़वास करने की आदत हो चुकी है और उनको इसी का पैसा मिलता है।

ग़ौरतलब है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान पोलार्ड ने 17 गेंदों पर 17 रन बनाये जिससे मुंबई इंडियन्स का स्कोर पांच विकेट पर 119 रन हो गया। उनकी टीम को 179 रन का लक्ष्य हासिल करना था और तब केवल चार ओवर बचे थे। मांजरेकर तब कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने पोलार्ड की आलोचना की। मंझरेकर से जी साथी कमेंटेटर ने पूछा कि पोलार्ड के लिये बल्लेबाज़ी क्रम में आदर्श पोजीशन कौन सी होगी तो उन्होंने कहा कि वह पारी के आखिरी छह या सात ओवरों में ही बल्लेबाज़ी करने के लिये अच्छा है। 

पोलार्ड ने मांजरेकर की आलोचना पर गुस्सा जताया। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, संजय मांजरेकर आपको क्या लगता है कि कि आपको कुछ भी बोलने की आजादी है क्योंकि आपको बोलने के लिये पैसा दिया जाता तो आप बकवास करना जारी रख सकते हो। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, क्या आप जानते हो मुझे इतना अधिक पैसा कैसे मिला है, क्योंकि मैं इसके काबिल हूं। शब्दों में बहुत ताकत होती है। जब शब्द बाहर निकल जाते हैं तो फिर वापस नहीं आते। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल