1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित अंपायर पर नहीं चिल्लाया था: हरभजन

रोहित अंपायर पर नहीं चिल्लाया था: हरभजन

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2017 08:52 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 08:52 pm IST

मुंबई इंडियन्स के आफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर के साथ दुव्र्यवहार नहीं किया था और वे केवल नियमों को स्पष्ट कर रहे थे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma

मुंबई: मुंबई इंडियन्स के आफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि उनके कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर के साथ दुव्र्यवहार नहीं किया था और वे केवल नियमों को स्पष्ट कर रहे थे। 

सोमवार को IPL में पुणे के ख़िलाफ़ आखिरी ओवर में जब मुंबई को 17 रन की दरकार थी तब रोहित क्रीज पर थे। पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या का विकेट गंवाने के बाद रोहित ने अगली गेंद पर छक्का लगाया था। इसके बाद उनादकट ने देखा कि रोहित आफ स्टंप से बाहर आकर खेल रहे हैं तो उन्होंने गेंद काफी बाहर कर दी। रोहित को लगा कि यह वाइड है लेकिन अंपायर एस रवि ने उसे वाइड नहीं दिया। रोहित अंपायर के पास गये और उन्होंने इसका विरोध किया। इसके लिये उन पर मैच शुल्क का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। 

हरभजन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, गेंद काफी बाहर थी लेकिन मैं वास्तव में नहीं जानता कि यह वाइड थी या नहीं। अगर बल्लेबाज के दोनों पांव उस तरफ मूव करते हैं तो फिर गेंदबाज को भी उतना अंतर मिलना चाहिए लेकिन रोहित ने एक ही पांव उस तरफ बढ़ाया था और मेरे हिसाब से उसे वाइड होना चाहिए था। लेकिन हमें अंपायर के फैसले के हिसाब से चलना होगा और उन्होंने हमसे बेहतर खेल दिखाया और यह क्रिकेट का शानदार मैच था। 

उन्होंने कहा, रोहित तब जानना चाहता था कि नियम क्या हैं और उसे कहां खड़ा होना चाहिए था। वह अंपायर पर नहीं चिल्लाया था और केवल इतना पूछा था कि उन्होंने यह गेंद वाइड क्यों नहीं दी। वह पूछ रहा था कि मुझे कहां खड़ा होना चाहिए था ताकि यह गेंद वाइड दी जाती। अगर गेंद इतनी अधिक बाहर जाती है तो आप अधिक बाहर निकल सकते हो। 

हरभजन ने कहा कि इस गेंद के कारण रोहित अपनी लय खो बैठे। उन्होंने कहा, रोहित अच्छी तरह शाट मार रहा था लेकिन इसके बाद उसने हवा में गेंद खेल दी। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल