1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराया

IPL 2017: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रन से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2017 08:08 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 11:56 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा कर अपना खाता खोला। चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। दिल्

Royal Challengers Bangalore- India TV Hindi
Royal Challengers Bangalore

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में अपने दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा कर अपना खाता खोला। चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए थे। दिल्ली की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और अपना पहला मैच हार गई।

दिल्ली के लिए युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 36 गेंदों में चार छक्के और तीन चौके की मदद से 57 रनों की पारी खेली। दिल्ली के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके।

पूरी पारी में सिर्फ पंत ही दिल्ली की तरफ से संघर्ष कर सके। दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। बेंगलोर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दिल्ली को हमेशा बैकफुट पर रखा।

बेंगलोर के लिए इकबाल अब्दुल्ला, बिली स्टानलेक और पवन नेगी ने दो-दो विकेट लिए।

इस मैच के लिए टीमें इस प्रकार से हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: शेन वॉटसन (कप्तान), क्रिस गेल, मंदीप सिंह, केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, युजवेंद्र चहल, बिली स्टानलेक, विष्णु विनोद, पवन नेगी और इकबाल अब्दुल्ला।

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान) सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस, क्रिस मौरिस, कार्लोस ब्राथवेट, आदित्य तारे, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा और शहबाज नदीम।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल