इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न में स्टार महेंद्र सिंह धोनी की RPG इंटारप्राइज़ के चैयरमैन और राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम के मालिक संजीव गोएंका के भाई हर्ष गोएंका को करारा जवाब दिया है। साक्षी ने हालांकि अपनी पोस्ट में गोएंका का नाम नहीं लिया लेकिन पोस्ट पढ़ने से साफ़ ज़ाहिर है कि उनका निशाना हर्ष ही हैं।
मौजूदा सीजन में आरपीएस के दोनों मैच में धौनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जिसके बाद आरपीएस के को-ओनर हर्ष गोएंका ने ट्विटर के जरिए धौनी पर निशाना साधा।
साक्षी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट में लिखा था, 'कर्मा का नियम'
''जब पक्षी जिंदा होते हैं, तो चींटी को खाते हैं, पक्षी के मरने के बाद, चींटी उन्हें खाती है। समय और परिस्थिति कभी भी बदल सकती है, इसलिए जिंदगी में कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए ना ही किसी को दुख पहुंचाना चाहिए। आप आज ताक़तवर हो सकते हैं, लेकिन समय आपसे ज्यादा बलवान है। एक पेड़ से लाखों माचिस बनती हैं, लेकिन माचिस की एक तीली लाखों पेड़ जलाकर ख़ाक कर सकती है इसलिए अच्छे बनिए और अच्छा करिए।'
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आठ साल चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) टीम से जुड़े। कप्तान के तौर पर धोनी आईपीएल-9 में आपीएस के नॉकआउट तक भी नहीं पहुंचा सके और आईपीएल-10 में उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंप दी गई।
स्मिथ ने आईपीएल-10 के ओपनिंग मैच में टीम को जीत दिलाई। जिसके बाद हर्ष गोएंका ने ट्वीट किया, 'स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है। धौनी को पूरी तरह से ओवरशैडो कर दिया। कप्तानी पारी। उनको कप्तान बनाने का फैसला शानदार रहा।' कुछ ही देर में हालांकि हर्ष ने ये ट्वीट डिलीट कर दी। दूसरे मैच के बाद उन्होंने एक और ट्वीट के जरिए धोनी पर निशाना साधा।
हर्ष के इस तरह के ट्वीट के बाद धोनी के फैन्स काफी भड़क गए हैं। कई फैन्स ने लिखा कि आरपीएस टीम अगर आप धोनी की इज्जत नहीं कर सकते तो उन्हें रिलीज करें।