1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: OMG! शाहरुख़ ख़ान ने किस KKR खिलाड़ी को बताया बेवड़ा और किसको डॉन

IPL 2017: OMG! शाहरुख़ ख़ान ने किस KKR खिलाड़ी को बताया बेवड़ा और किसको डॉन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2017 02:27 pm IST,  Updated : May 19, 2017 04:30 pm IST

शाहरुख़ ख़ान ने हाल ही में IPL से 10 साल से जुड़े रहने के मौक़े पर कोलकता में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया जिसमें उनकी टीम के सदस्य भी थे। चुटकी लेने में माहिर शाहरुख़ ने ये मौक़ा भी अपने हाथ से जाने नहीं दिया

SRK- India TV Hindi
SRK

कोलकता नाइट राइडर्स बुधवार को एलिमिनेटर राउंड में पूर्व विजेता हैदराबाद को हराकर ख़िताब की दौड़ में बनी हुई है। अब उसे शुक्रवार को फा़इनल में जगह बनाने के लिए मुंबई से भिड़ना है। टीम के को ऑनर बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ ख़ान ज़ाहिर हैं इस जीत से बहुत ख़ुश हैं। यूं भी वो क्रिकेट के दीवाने बॉलीवुड स्टार्स में गिने जाते हैं। 

शाहरुख़ ख़ान ने हाल ही में IPL से 10 साल से जुड़े रहने के मौक़े पर कोलकता में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लिया जिसमें उनकी टीम के सदस्य भी थे। चुटकी लेने में माहिर शाहरुख़ ने ये मौक़ा भी अपने हाथ से जाने नहीं दिया और अपनी टीम के खिलाड़ियों को अपनी फ़िल्म के किरदारों में रंग दिया। 

SRK, Lynn
SRK, Lynn

ये पूछे जाने पर कि उनकी टीम का कौन सा खिलाड़ी देवदास का किरदार निभा सकता है, शाहरुख़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन परफ़ेक्ट रहेंगे इस रोल के लिए। 

“मुझे देखना पड़ेगा कि इन लोगों में से कौन शराब सबसे ज़्यादा पीता है.....क्रिस लिन फिट बैठेगा।”

इसके बाद जब उनसे मोहन भार्गव के किरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मोहन भार्गव एक गंभीर व्यक्ति है, बहुत ईमानदार, शांत, कभी न मुस्कुराने वाला। गौतम गंभीर ये रोल कर सकता है।”

SRK, Gambhir
SRK, Gambhir

शाहरुख़ ने मनीष पांडे और यूसुफ़ पटान को भी भूमिकाएं दीं। “दिल तो पागल है का राहुल? मुझे मनीष पांडे ख़ूबसूरत लगता है, वह राहुल है।

SRK, Manish
SRK, Manish

जहां तक रईस का सवाल है वो तो वो सिर्फ़ यूसुफ पठान हो सकते हैं, इस में कोई सख़ ही नही है।”

SRK, Pathan
SRK, Pathan

डियर ज़िंदगी के बारे में शाहरुख़ ख़ान ने कहा, “मुझे लगता है जैक कालिस डॉ.जहांगीर हो सकते हैं। मैंने उन्हें खिलाड़ी और कोच के रुप में देखा है। वह शांत हैं और बिना ज़्यादा कहे चीज़ों को काबू में रखते हैंI”

SRK, Kallis
SRK, Kallis

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल