1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: जहीर खान ने की क्रिस मौरिस और कागीसो रबाडा की तारीफ

IPL 2017: जहीर खान ने की क्रिस मौरिस और कागीसो रबाडा की तारीफ

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2017 03:13 pm IST,  Updated : Apr 23, 2017 03:13 pm IST

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का कहना है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में शनिवार देर रात खेले गए मैच में क्रिस मौरिस और कागीसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया।

Zaheer Khan | BCCI Photo- India TV Hindi
Zaheer Khan | BCCI Photo

मुंबई: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान का कहना है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में शनिवार देर रात खेले गए मैच में क्रिस मौरिस और कागीसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 14 रनों से मात दी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौरिस (52 नॉटआउट) और कागीसो (44) की मुश्किल हालात में खेली गई बेहद शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली टीम मुंबई के हाथों शर्मनाक हार पाने से बच गई। जहीर ने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों को इस तरह खेल पर दबदबा बनाए देख अच्छा लगा। टीम के लिए मुंबई के खिलाफ मौरिस और रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया।’

कप्तान ने कहा, ‘मुंबई की टीम ने शुरुआत में ही दिल्ली के जो 6 विकेट लिए, इसके कारण वह मैच पर दबदबा हासिल कर पाने में सफल रहे और इसी ने उन्हें जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।’ मुंबई ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवरों में 8 ओवर खोकर दिल्ली के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली हासिल नहीं कर पाई और 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 128 रन ही बना पाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल