1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: रसेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में पूरा किया छक्कों का 'अर्धशतक'

IPL 2019: रसेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में पूरा किया छक्कों का 'अर्धशतक'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 04:20 pm IST

दो बार के चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

IPL 2019: Andre Russell Hit 50 Sixes In IPL 2019, He Is Just Behind Chris Gayle- India TV Hindi
IPL 2019: Andre Russell Hit 50 Sixes In IPL 2019, He Is Just Behind Chris Gayle Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। दो बार के चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाले रसेल एकमात्र बल्लेबाज हैं और दूसरे स्थान पर काबिज किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अभी उनसे काफी पीछे हैं। गेल ने अब तक 32 छक्के लगाए हैं।

गेल ने हालांकि आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। गेल ने 122 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। इस मामले में अब्राहम डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 152 मैचों में 212 छक्के हैं। महेंद्र सिंह धौनी के नाम 185 मैचो में 203 छक्के हैं।

रसेल ने रविवार को मुम्बई इंडियंस के साथ ईडन गार्डन्स मैदान पर अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। उनकी पारी में छह चौके और आठ छक्के शामिल हैं।

गेल हालांकि चौके लगाने के मामले में रसेल से आगे हैं। रसेल ने 12 मैचों में 29 चौके लगाए हैं जबकि गेल के नाम 10 मैचो में 40 चौके हैं।

वैसे इस सीजन में सबसे अधिक चौकों का रिकार्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन ने 12 मैचों में 55 चौके लगाए हैं। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (50) का स्थान है।

छक्कों के मामले में मुम्बई इंडियंस के भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (27) तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अब्राहम डिविलियर्स (26) चौथे स्थान पर हैं। वार्नर के नाम 19 छक्के हैं। सिर्फ चार बल्लेबाज 20 या उससे अधिक छक्के लगा सके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल