1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े शिमरन हेतमायर, 4.20 करोड़ में खरीदा

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े शिमरन हेतमायर, 4.20 करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 04:10 pm IST

आईपीएल 2019 के ऑक्शन में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेतमायर को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपना बनाया।

Shimron Hetmyer- India TV Hindi
Shimron Hetmyer Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर शिमरन हेतमायर को विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 4.20 करोड़ रुपये में अपना बना लिया। हेतमायर का नाम जैसे ही बोली के लिए आया फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ मच गई। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी जद्दोजहद देखने को मिली। आखिर में हेतमायर को आरसीबी ने 4.20 करोड़ में अपना बना लिया। 

आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन के लिए ऑक्शन शुरू हो गया है और पहली बोली मनोज तिवारी की लगी। मनोज तिवारी के बाद चेतेश्वर पुजारा और ऐलेक्स हेल्स को भी कोई खरीदार नहीं मिला। आपको बता दें कि आईपीएल 2019 की नीलामी जयपुर में हो रही है। नीलामी में कई दिग्गजों की बोली लगेगी। 

इस सीजन में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने नौ नये राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी। इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाड़ियों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है।

इन 346 खिलाड़ियों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें ब्रैंडन मैक्लम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट शमिल हैं। भारत के जयदेव उनादकट को पिछली बार 11.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इस बार हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। 

इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक भारतीय और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल