1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के कहने पर नरम हुआ श्रीलकाई क्रिकेट बोर्ड, आईपीएल के आगमी मैच खेल सकते हैं मलिंगा

बीसीसीआई के कहने पर नरम हुआ श्रीलकाई क्रिकेट बोर्ड, आईपीएल के आगमी मैच खेल सकते हैं मलिंगा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 06:51 pm IST

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियन्स के अगले दो आईपीएल मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में इस अनुभवी तेज गेंदबाज के हिस्सा लेने को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है।

IPL 2019: Lasith Malinga likely to play next two matches for Mumbai Indians- India TV Hindi
IPL 2019: Lasith Malinga likely to play next two matches for Mumbai Indians   Image Source : TWITTER/@MIPALTAN

नई दिल्ली। लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियन्स के अगले दो आईपीएल मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में इस अनुभवी तेज गेंदबाज के हिस्सा लेने को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है। एसएलसी ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्व कप टीम में वही खिलाड़ी खेलने के पात्र होंगे जो चार से 11 अप्रैल तक होने वाले सुपर प्रोविंशियल एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। 

इस निर्देश के बाद मलिंगा ने मुंबई इंडियन्स के पहले छह मैचों के लिए खुद को अनुपलब्ध कर दिया था। हालांकि ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के संपर्क करने के बाद एसएलसी ने अपना रुख बदल दिया है। 

एसएलसी के मुख्य चयनकर्ता असंथा डि मेल ने कहा कि विश्व कप टीम में मलिंगा की जगह तय है इसलिए वह आईपीएल में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। 

डि मेल ने कहा,‘‘अगर वह आईपीएल के लिए जाता है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, बोर्ड पहले ही उसे अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुका है इसलिए वह आईपीएल में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। वैसे भी वह एकदिवसीय मैचों में हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है इसलिए टीम में उसके स्थान को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता।’’ 

मलिंगा के आने से मुंबई इंडियन्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसे रविवार को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

तीन बार का चैंपियन मुंबई इंडियन्स अपने अगले दो मैचों में 28 मार्च को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल