1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 48 साल के प्रवीण तांबे हो सकते है आईपीएल के अगले सीजन से बाहर, सामने आई ये वजह

48 साल के प्रवीण तांबे हो सकते है आईपीएल के अगले सीजन से बाहर, सामने आई ये वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 23, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 01:38 pm IST

बीसीसीआई के नियमानुसार, कोई भी रजिस्टर खिलाड़ी किसी भी अन्य टी20 या टी20 टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता है।

Praveen Tambe- India TV Hindi
Praveen Tambe Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल के अगले 13वें सीजन के लिए 19 दिसम्बर को कोलकाता में हुई नीलामी में 48 साल के क्रिकेटर प्रवीण तांबे को 20 लाख के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद खबर आ रही है कि इस खिलाड़ी को आईपीएल के अगले 2020 सीजन से बाहर किया जा सकता है। जिसके पीछे का कारण पिछले साल दुबई में होने वाली टी10 क्रिकेट लीग में खेलना माना जा रहा है। 

दरअसल, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल प्रवीण तांबे के मामले पर को देख रहे हैं। बीसीसीआई के नियमानुसार, कोई भी रजिस्टर खिलाड़ी किसी भी अन्य टी20 या टी20 टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता है। नियम के बारे में बात करते हुए बृजेश पटेल ने मिड-डे से कहा, "नियम साफ है कि यदि कोई बीसीसीआई के पंजीकृत खिलाड़ी हैं तो वह किसी भी विदेशी टी 20 या टी 10 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता। वे केवल एक वनडे या टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काउंटी क्रिकेट या बांग्लादेश खेलें जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए खिलाड़ी को राज्य संघ या बीसीसीआई से परमिशन लेनी होती है। हम प्रवीण के मामले पर अभी गौर कर रहे हैं।"

वहीं आईपीएल में बेस प्राइस पर खरीदे जाने पर ख़ुशी जताते हुए 48 साल के प्रवीण ने कहा, "मैं आज भी 20 साल के युवा वाली मानसिकता के साथ खेलता हूं। मैं अपने सारे अनुभव और सकरात्मक सोच के साथ टीम के लिए अपना बेस्ट देना चाहूँगा।"

प्रवीण ने आगे कहा, "लोग बहुत सी बातें करते हैं, लेकिन मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं। मुझे जो भी भूमिका मिलेगी, मैं अपनी ओर से शत-प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा। मुझे कुछ साबित नहीं करना है। यदि ऐसा होता तो इतने लंबे समय तक नहीं खेल पाता।"

बता दें कि भारतीय टीम के कभी स्टार क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने आईपीएल में भी खेलने से मना कर दिया था। तब जाकर उन्हें कनाडा में टी20 और दुबई में टी10 लीग खेलने की परमीशन बीसीसीआई से मिली थी। ऐसे में नियमों के मुताबिक़ प्रवीण पर क्या फैसला आता है इस पर सबकी नजरें बनी रहेंगी।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।