1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए प्रायोजकों की घोषणा की

IPL 2020 : सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए प्रायोजकों की घोषणा की

 Reported By: IANS
 Published : Aug 25, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 04:21 pm IST

जेके लक्ष्मी सिमेंट लिमिटेड ने इस साल जनवरी में हैदराबाद के साथ करार किया था।

Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
Sunrisers Hyderabad Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद| आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रही लीग के 13वें सीजन के लिए अपने नए प्रायोजकों की घोषणा की है। 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद का जेके लक्ष्मी सिमेंट लिमिटेड टाइटल स्पांसर है। जेके लक्ष्मी सिमेंट लिमिटेड ने इस साल जनवरी में हैदराबाद के साथ करार किया था।

इस करार के तहत सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी के आगे जेके लक्ष्मी सिमेंट का लोगो होगा। इसके अलाव राल्को टायर्स, वॉलवोलीन भी टीम का अन्य मुख्य प्रायोजक है। टीम की जर्सी पर राल्को का लोगो पीछे की ओर जबकि वॉलवोलीन का लोगो दाहिने सीने के ऊपर होगा।

इसके अलावा जियो, टीसीएल, ड्रीम11, जय राज स्टील, नेरोलैक और कॉलगेट आईपीएल 13 के लिए अन्य पार्टनर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने साथ ही टायका, फैनकोड, आईबी क्रिकेट और डबल हॉर्स को भी अपना पार्टनर बनाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल