1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : आईपीएल 2020 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी किया अपना शेड्यूल, मुंबई से होगी पहली भिड़ंत

IPL 2020 : आईपीएल 2020 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने जारी किया अपना शेड्यूल, मुंबई से होगी पहली भिड़ंत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2020 09:04 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 09:16 pm IST

आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आगमी सीजन का अपना कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उन्हें अपना पहले मुकाबला 1 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ खेलना है।

IPL 2020 Sunrisers Hyderabad Indian Premier League Schdule 2020- India TV Hindi
IPL 2020 Sunrisers Hyderabad Indian Premier League Schdule 2020 Image Source : TWITTER/SRH

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण का अपना पूरा शेड्यूल जारी किया। उन्हें 1 अप्रैल को आईपीएल 2020 का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।

कुल मिलाकर हैदराबाद को  IPL 2020 में 14 मैच खेलने है। 15 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13 वें संस्करण का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

हैदराबाद ने इस सीजन के लिए अपने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया और शाकिब अल हसन समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया। पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में हैदराबाद की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श समेत विराट सिंह और अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, शाहबाज नदीम, मिचेल मार्श, फेबियान एलेन, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संजय यादव, जॉनी बेयरस्टो, रिद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, बावनका संदीप, बासिल थम्पी।

More To Follow.......

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल