1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IPL 8 : किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2015 08:02 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 06:26 am IST

मोहाली: किंग्स इलेवन ने सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। किंग्स इलेवन

IPL 8 : किंग्स इलेवन ने...- India TV Hindi
IPL 8 : किंग्स इलेवन ने सनराइजर्स के खिलाफ जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

मोहाली: किंग्स इलेवन ने सोमवार को पंजाब क्रिकेट संघ क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। किंग्स इलेवन ने इस मैच के लिए ऋषि धवन और मनन वोहरा को टीम में शामिल किया है। वीरेंद्र सहवाग और करणवीर सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी दो बदलाव किए हैं। लोकेश राहुल और डेल स्टेन के स्थान पर आशीष रेड्डी तथा मोएसिस हेनरिक्स को मौका दिया गया है।

दोनों ही टीमों का इस संस्करण में अब तक का प्रदर्शन काफी खराब रहा है तथा दोनों ही टीमें छह-छह मैच खेलकर चार-चार अंक ही हासिल कर सकी हैं।

किंग्स इलेवन अंकतालिका में सबसे आखिरी आठवें पायदान पर है जबकि बेहतर रन रेट के आधार पर सनराइजर्स छठे स्थान पर हैं।

टीम :

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), मुरली विजय, मनन वोहरा, शॉन मार्श, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ऋषि धवन, मिशेल जॉनसन, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, हनुमा विहारी, नमन ओझा, रवि बोपारा, मोएसिस हेनरिक्स, आशीष रेड्डी, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, ट्रेंट बाउल्ट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल