1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL से बाहर हुए हर्षा भोगले ने कहा, उम्मीद है क्रिकेटरों ने शिकायत नहीं की

IPL से बाहर हुए हर्षा भोगले ने कहा, उम्मीद है क्रिकेटरों ने शिकायत नहीं की

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2016 08:12 am IST,  Updated : Apr 12, 2016 08:12 am IST

क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को अब भी नहीं पता कि IPL के कमेंटरी पैनल से उनके बाहर होने का कारण क्या है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ियों की शिकायत का उन्हें हटाए जाने से कोई लेना-देना नहीं होगा।

harsha bhogle- India TV Hindi
harsha bhogle

नई दिल्ली: जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को अब भी नहीं पता कि IPL के कमेंटरी पैनल से उनके बाहर होने का कारण क्या है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ियों की शिकायत का उन्हें हटाए जाने से कोई लेना-देना नहीं होगा। भोगले ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'मुझे अब भी नहीं पता कि मैं आईपीएल का हिस्सा क्यों नहीं हूं। मुझे नहीं बताया गया। मैं इस तथ्य को स्वीकार कर सकता हूं कि लोग मुझे पसंद नहीं करते। लेकिन उम्मीद करता हूं कि ऐसा इसलिए नहीं है कि मैंने जो कहा उसकी खिलाड़ियों ने शिकायत की।'

इस तरह की अटकलें हैं कि कुछ भारतीय क्रिकेटरों ने BCCI से भोगले के खिलफ लाइव कमेंटरी के दौरान उनकी टिप्पणी को लेकर शिकायत की है, लेकिन आईपीएल कमेंटरी पैनल से उन्हें अंतिम समय में हटाए जाने का असल कारण अब तक पता नहीं चला है।

भोगले ने लिखा, 'मैं सभी युवा क्रिकेटरों से कहता हूं कि हम कभी सभी चीजों पर सहमत नहीं होते, लेकिन मेरी हमेशा इच्छा होती है कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। मैं उन्हें रन बनाने या विकेट लेने या कैच पकड़ने से नहीं रोक सकता।' उन्होंने कहा, 'ऐसा करना उनका काम है। उन्होंने क्या किया या क्या नहीं किया, यह बताना मेरा काम है। हमारे रास्ते सराहना और असहमति से भरे हैं।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल