1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 9: मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी छाए रहे कोहली

IPL 9: मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी छाए रहे कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 01, 2016 11:11 am IST,  Updated : Jun 01, 2016 12:25 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चित खिलाड़ी रहे। कोहली इस साल प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे।

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर सबसे अधिक चर्चित खिलाड़ी रहे। कोहली इस साल प्लेअर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए। गौरतलब है कि कोहली ने इस सीज़न में रिकॉर्ड 4 शतकों की मदद  से 973 रन बनाए हैं। अभी तक के IPL सफर के एक सीज़न में किसी भी बल्लेबाज़ का यह स्कोर सबसे अधिक है। IPL 9 में शानदार फॉर्म की वजह से सोशल मीडिया में कोहली की काफी चर्चाएं हो रही है।

जहाँ कोहली हैरान कर देने वाली बल्लेबाज़ी की वजह से सोशल मी़डिया पर छाए रहे और आकर्षण का केंद्र बने रहे, वहीं गुजरात लायंस सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित टीम के रूप में उभर कर सामने आई। IPL 9 से अपना सफर शुरु करने वाली गुजरात अपने पहले ही सीज़न में सबसे चर्चित टीम बन गई। लीग चरण में गुजरात 14 में से 9 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर थी। हालांकि प्ले ऑफ मुकाबलों में उसे बैंगलोर और हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

फेसबुक पर तीन करोड़ लोगों ने IPL के विषय में आपसी कमेंट किए। फेसबुक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

फेसबुक ने अपने बयान में कहा, "इस साल आईपीएल के दौरान फेसबुक पर 36 करोड़ पोस्ट, कमेंट्स और लाइक्स पोस्ट किए गए। इस सीजन में सबसे अधिक तीन करोड़ कमेंट्स आए। साथ ही IPL की आठ टीमों से जुड़े 14 करोड़ वीडियो देखे गए।"

मंदीप सिंह, विराट कोहली और क्रिस गेल के भांगड़ा को लाखों लोगों ने देखा।

50 दिन चले टूर्नामेंट के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग फेसबुक पेज के प्रशंसकों की संख्या बढ़कर 1.83 करोड़ हो गई। इस साल इसमें 20 लाख प्रशंसक जुड़े।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल