1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के इन 2 सितारों की लगी रिकॉर्ड बोली, बने अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

भारत के इन 2 सितारों की लगी रिकॉर्ड बोली, बने अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 27, 2018 12:39 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 01:02 pm IST

आईपीएल ऑक्शन में कई चौंकाने वाली बोली लग रही है।

मनीष पांडे और के एल...- India TV Hindi
मनीष पांडे और के एल राहुल

आईपीएल ऑक्शन में कई चौंकाने वाली बोली लग रही है। कई बड़े खिलाड़ियों को जहां किसी ने नहीं खरीदा। तो वहीं कई ऐसे खिलाड़ियों की रिकॉर्ड बोली लग गई जिनसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हर कोई ये जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी रहा जिसे सबसे ज्यादा पैसों में खरीदा गया। किन भारतीय खिलाड़ियों को मिली सबसे मोटी रकम। आइए आपको बताते हैं कि अब तक कौन से भारतीय खिलाड़ी रहे जिन्हें सबसे ज्यादा पैसे मिले।

के एल राहुल, मनीष पांडे की लगी रिकॉर्ड बोली: भारत की तरफ से अब तक राहुल और मनीष पांडे को रिकॉर्ड बोली में खरीदा गया। दोनों खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपये में खरीदा गया। जो कि अब तक किसी भी भारतीय की रिकॉर्ड बोली है। ये दोनों ही खिलाड़ी अब तक भारत की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

राहुल को पंजाब ने 11 करोड़ा और मनीष पांडे को हैदराबाद की टीम ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की टीम बदल गई है। राहुल पहले बेंगलुरू की टीम का हिस्सा थे, तो वहीं मनीष पांडे पहले कोलकाता की तरफ से खेलते थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल