1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनेगी मुंबई! जानिए कैसी है टीम

रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनेगी मुंबई! जानिए कैसी है टीम

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Mar 27, 2018 01:23 pm IST

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस

आईपीएल-10 की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने आईपीएल का पिछला सीजन भी जीता था और इस लिहाज से टीम के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका होगा। मुंबई की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है और जब टीम आईपीएल-11 में उतरेगी तो उनके ऊपर खिताब को बचाने का दबाव भी होगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के पास कई महारथी हैं। टीम ने रोहित, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को पहले ही रीटेन किया था और इसके अलावा भी टीम के पास एविन लुईस, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, पैट कमिंस जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।

मुंबई की टीम इस बात को बखूबी जानती है कि उनकी टीम में एक से बढ़कर एक महारथी हैं ऐसे में टीम के हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी। क्योंकि सितारों से सजी टीम भी कभी-कभी औंधे मुंह गिरती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल