1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction : आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पैट कमिंस, 15 करोड़ से ऊपर लगी बोली

IPL Auction : आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पैट कमिंस, 15 करोड़ से ऊपर लगी बोली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 04:34 pm IST

कोलकाता में आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है और इस खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस न इतिहास रच दिया है।

Pat Cummins, IPL Auction, Kolkata Knight Riders, IPL Auction Updates, IPL Auction 2020, IPL Auction - India TV Hindi
IPL Auction : Pat Cummins becomes the most expensive foreign player in IPL history, bid above 15 crore  Image Source :

कोलकाता में आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है और इस खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस न इतिहास रच दिया है। जी हां, पैट कमिंस आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस को कोलकाता ने 15 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, आईपीएल नीलामी के इतिहास में अभी तक बैन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 14.50 करोड़ में उनकी बोली लगी थी।

पैट कमिंस का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। शुरुआत में लगभग हर टीम ने उनपर बोली लगाई और ये बोली सीधा 6 करोड़ 75 लाख पर जाकर रुकी। इसके बाद दिल्ली कैपिट्स और आरसीबी के बीच बिड वॉर हुई और कमिंस की बोली 11.75 करोड़ तक पहुंची। जब ये बोली बढ़ रही थी तब अचानाकर केकेआर ने एंट्री मारी और कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

उल्लेखनीय है, इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 10 करोड़ 75 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा। मैक्सवेल दो करोड़ की बेस प्राइज के साथ सीजन-13 की नीलामी पूल में शामिल हुए थे। नीलामी के दौरान मैक्सवेल के लिए पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

आईपीएल 2020 ऑक्शन के हर अपडेट को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। (LIVE IPL AUCTION)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल