1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन: युवराज सिंह को हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा

IPL ऑक्शन: युवराज सिंह को हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2016 09:56 am IST,  Updated : Feb 06, 2016 12:35 pm IST

अनुभवी युवराज सिंह और युवा हरफनमौला पवन नेगी के लिये इंडियन प्रीमियर लीग की आज होने वाली नीलामी में टीमों के बीच होड़ लग सकती है जबकि 351 क्रिकेटरों की कल बोली लगेगी।

ipl auction- India TV Hindi
ipl auction

बेंगलूरू: आईपीएल के नौवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली शुरू हो गई है। 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह को हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। युवराज का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया था। वहीं शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ में रॉयल चैलेन्जर्स बैंगलोर ने खरीदा। इनका बेस प्राइस था दो करोड़ रुपये। इस बार नीलामी में दो नयी टीमें आरपीजी की राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और इंटेक्स मोबाइल की राजकोट टीम गुजरात लायंस है। पुणे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राजकोट टीम के कप्तान सुरेश रैना हैं।

पिछली दो नीलामियों में रायल चैलेंजर्स बेेंगलूर और दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को सबसे ज्यादा दाम देकर खरीदा। इनके अलावा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान :बेसप्राइज 50 लाख रूपये: और दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत : बेसप्राइज 10 लाख रूपये : पर भी टीमों की नजरें होंगी।  इरफान पठान को हमेशा आईपीएल नीलामी में अच्छे दाम मिले हैं और इस बार उनका बेसप्राइज एक करोड़ रूपये है।

  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को गुजरात लायन्स ने 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को हैदराबाद ने 5.5 करो़ड़ में खरीदा, आशीष का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
  • पुणे सुपरजायन्ट्स ने 3.8 करोड़ में खरीद लिया ईशांत शर्मा को, बेस प्राइस था दो करोड़ रुपये
  • पुणे सुपरजायन्ट्स ने 3.5 करोड़ में खरीदा केविन पीटरसन को, बेस प्राइस था दो करोड़ रुपये
  • महेला जयवर्धने को भी नहीं मिला कोई खरीदार
  • जॉर्ज बैली को भी किसी ने नहीं खरीदा
  • उस्मान ख्वाजा को किसी ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • माइकल हसी को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • एस बद्रीनाथ को किसी ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था।
  • हाशिम आमला को किसी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • चेतेश्वर पुजारा को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा गया था।
  • राइली रूसो को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • क्रिस मौरिस को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
  • इरफान पठान को पुणे सुपरजायन्ट्स ने बेस प्राइस एक करोड़ रुपये पर खरीदा।
  • दिनेश कार्तिक को गुजरात लायन्स ने 2.3 करोड़ रुपये में खरीदा, कार्तिक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • जोस बटलर को मुंबई इंडियन्स ने 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा, बटलर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा गया था।
  • तिलकरत्ने दिलशान को किसी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था।
  • रवि बोपारा को किसी टीम ने नहीं खरीदा, उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।
  • ब्रैड हैडिन को किसी टीम ने नहीं खरीदा, हैडिन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा गया था।

विदेशी खिलाडि़यों में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल की बेसप्राइज 50 लाख रूपये है जबकि आस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान आरोन फिंच का बेसप्राइज एक करोड़ रूपये है। हर टीम में न्यूनतम 16 और अधिकतम 27 खिलाड़ी होंगे जिनमें से अधिकतम नौ विदेशी खिलाड़ी होंगे । हर टीम के पास 66 करोड़ रूपये का बजट है। दिल्ली डेयरडेविल्स के पास 37 . 15 करोड़ रूपये का बजट है जबकि मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 14 . 40 करोड़ का बजट है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।