1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे गेल

IPL: अगले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे गेल

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 07:45 pm IST

बेंगलुरू: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर अगले दो आईपीएल मैचों में अपने स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल की सेवाएं नहीं ले पाएंगे जो अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी नताशा बेरिज के पास रहने के लिये

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle

बेंगलुरू: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर अगले दो आईपीएल मैचों में अपने स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल की सेवाएं नहीं ले पाएंगे जो अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी नताशा बेरिज के पास रहने के लिये वेस्टइंडीज रवाना हो गये हैं। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने कल विमान से अपनी तस्वीर ट्वीट की थी और उसके नीचे लिखा था, मैं जल्द पहुचं रहा हूं बेबी। गेल कल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच और फिर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को पुणे में होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। आरसीबी इसके बाद रविवार को राजकोट में गुजरात लायन्स से भिड़ेगा।

जमैका का यह विस्फोटक बल्लेबाज अभी तक इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है लेकिन आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह गेल की फार्म से चिंतित नहीं है। यह 36 वर्षीय बल्लेबाज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल एक रन बनाकर आउट हो गया था जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कप्तान जहीर खान ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया था। आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया लेकिन वह डेयरडेविल्स से हार गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल