1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL draft: क्या धौनी की चमक बरक़रार रहेगी?

IPL draft: क्या धौनी की चमक बरक़रार रहेगी?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 15, 2015 12:31 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 12:31 pm IST

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण में शामिल दो नई टीमें पुणे और राजकोट मंगलवार को जब ड्रॉफ्ट के जरिए खिलाड़ियों का चयन करने बैठेंगी तो सबकी नज़रें होंगी भारत के सबसे सफल

Dhoni- India TV Hindi
Dhoni

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नौवें संस्करण में शामिल दो नई टीमें पुणे और राजकोट मंगलवार को जब ड्रॉफ्ट के जरिए खिलाड़ियों का चयन करने बैठेंगी तो सबकी नज़रें होंगी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी पर। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह निविदा प्रणाली के ज़रिए कोलकाता के कारोबारी संजीव गोयनका की कंपनी 'न्यू राइजिंग' ने जहां पुणे फ्रेंचाइजी के अधिकार हासिल किए, वहीं स्मार्टफोन निर्माता इंटेक्स ने राजकोट फ्रेंचाइजी का मालिकाना हासिल किया।

यह दोनों नई टीमें आईपीएल-9/10 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह लेंगी, जिन्हें आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है।

ड्रॉफ्ट में शामिल 50 खिलाड़ियों को दो वर्गो में रखा जाएगा। पहले वर्ग में राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके (कैप्ड) खिलाड़ी होंगे और दूसरे वर्ग में राष्ट्रीय टीम में खेलने के अनुभव से रहित (अनकैप्ड) खिलाड़ी होंगे।

क्या है प्लेयर ड्राफ़्ट

सुपर किंग्स और रॉयल्स के 50 खिलाड़ियों में से मंगलवार को होने वाली ड्रॉफ्टिंग में कुल 10 खिलाड़ियों का चयन होगा। पुणे और राजकोट दोनों टीमें पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन करेंगी।

किसके पास है सबसे पहला खिलाड़ी चुनने का अधिकार?

सबसे पहला खिलाड़ी चुनने का अधिकार पुणे के पास है क्योंकि उसने सबसे कम बोली लगाई थी। प्लेयर ड्राफ़्ट में दोनों टीमें चार से ज़्यादा कैप्ड खिलाड़ी नहीं चुन सकती। पहले कैप्ड खिलाड़ी को 12.5 करोड़ रुपय का भुगतान करना पड़ेगा जबकि बाक़ी चार कैप्ड खिलाड़ियों को 9.5, 7.5, 5.5 और 4 करोड़ रुपय मिलेंगे। अनकैप्ड खिलाड़ी चार करोड़ रुपय में ख़रीदे जा सकेंगे।

यह देखना दिलचस्प होगा कि हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम में अपना क़द धीरे-धीरे गंवाते नज़र आ रहे धोनी की चमक क्या अब भी बरक़रार है या नहीं।

धोनी के अलावा और कौन हैं बड़े खिलाड़ी ?

धोनी के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना रविचंद्रन अश्विन, ड्वान ब्रावो और ब्रेंडन मेक्लम जैसे बड़े खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के अजंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और शैन वॉटसन भी दौड़ में शामिल हैं।

क्या ड्राफ़्ट के बाद खिलाड़ियों की अदला बदली हो सकती है?

प्लेयर ड्राफ्ट में चुनाव के बाद खिलाड़ियों की 2016-17 तक अदला बदली नहीं हो सकती। लेकिन हां 2017 सीज़न के लिये प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान प्रत्येक टीम को खिलाड़ी के अनुबंध पर फिर ग़ौर करने का अधिकार होगा।

इन 10 खिलाड़ियों को छोड़कर दोनों टीमों के बाक़ी खिलाड़ियों का क्या होगा?

चेन्नी सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के दस खिलाड़ियों को छोड़कर बाक़ी खिलाड़ियों की बेंगलुरु में 6 फ़रवरी को नीलामी होगी।
मंगलवार को होने वाली ड्रॉफ्टिंग में दोनों टीमें खिलाड़ियों को खरीदने पर 40 से 66 करोड़ रुपये ख़र्च कर सकती हैं।

2016 IPL ड्राफ़्ट के लिये उपलब्ध भारतीय खिलाड़ी

धोनी, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, रहाणे, सुरेश रैना, आशीष नेहरा, इऱफ़ान पठान, संजु सैम्सन, मोहित शर्मा, स्टु्र्ट बिन्नी, दीपक हुडा, धवल कुलकर्णी, अभिषेक नायर, बाबा अपराजित, रजत भाटिया, मिथुन मिन्हास, राहुल शर्मा, अंकुश बैंस, एकलव्य द्विवेदी, विक्रमजीत मलिक, रोनित मोरे, करुण नायर, पवन नेगी, ईश्वर पाण्डे, प्रदीप साहु, दिनेश सांलुखे, बरिंदर सिंह सरन, अंकित शर्मा, प्रत्यूष सिंह, प्रवीण तांबे, राहुल तेवातिया, सागर त्रिवेदी, दिशांत याग्निक
   

2016 IPL ड्राफ़्ट के लिये उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी

ब्रेंडन मैक्लम, स्टीवन स्मिथ, ड्वान ब्रावो, जैम्स फॉकनर, शैम वॉटसन, फ़ाफ़ डूप्लेसिस, ड्वान स्मिथ, टिम सउदी, कैल एबॉट, माइकल हुसी, बेन कटिंग, सैमुअल बद्री, मैट हेनरी, क्रिस्टोफ़र मॉरिस, ज्यां थेरॉन, कैन रिचर्डसन, एंड्रू टे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

IPL