1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-9 FINAL: हार गए कोहली, सनराइजर्स हैदराबाद बना IPL-9 विजेता

IPL-9 FINAL: हार गए कोहली, सनराइजर्स हैदराबाद बना IPL-9 विजेता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2016 07:44 pm IST,  Updated : May 30, 2016 08:18 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
Sunrisers Hyderabad

बेंगलुरु: 209 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन कांटे के मैच में हैदराबाद ने बाजी मारी और वह आईपीएल-9 का विजेता बन गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर बोर्ड पर 208 रन टांग दिए थे। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के फाइनल मुकाबले आरसीबी की तरफ से गेल और कोहली दोनों ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन आखिरी ओवर के रोमांच तक जा पहुंचा खेल सनराइजर्स की जीत के साथ खत्म हुआ।

डेविड वार्नर की कप्तानी में खेल रही इस टीम ने रविवार को फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आठ रनों से हराया। हैदराबाद ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई और चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया जबकि विराट कोहली के नेतृत्व में खेल रही बेंगलोर की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर भी खिताब से दूर रह गई।

कप्तान कोहली (54) और क्रिस गेल (76) की बेहतरीन पारियों के बावजूद बेंगलोर टीम 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। कोहली और गेल ने हैदराबाद के सभी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 63 गेदों पर 114 रन जोड़े लेकिन बाद के बल्लेबाज इस बेहतरीन शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके।

पहली बार फाइनल खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वार्नर (69), युवराज सिंह (38) और बेन कटिंग (नाबाद 39) की तूफानी पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 208 रन बनाए। आईपीएल के किसी फाइनल का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

बेंगलोर की टीम पहले क्वालीफायर में गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में पहुंची थी जबकि हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में गुजरात को हराया था। एलिमिनेटर में उसने कोलकाता नाइट राइर्ड्स को पटखनी दी थी।

इसे भी देखें:

IPL: सनराइजर्स को दिला सकते हैं ख़िताब भुवनेश्वर कुमार

IPL: कोहली को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

टीमें:

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, बेन कटिंग, बरेंदर सरन, भुवनेश्वर कुमार और मुस्ताफिजुर रहमान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीनाथ अरविंद, यजुवेंद्र चहल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल