1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: गेल को मिला डेट का ऑफ़र तो क्यों थरथर कांपने लगे सुपरजाइंट्स के बॉलर

IPL: गेल को मिला डेट का ऑफ़र तो क्यों थरथर कांपने लगे सुपरजाइंट्स के बॉलर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 06, 2016 03:48 pm IST,  Updated : May 07, 2016 02:26 pm IST

नयी दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बाप बनने पर क्रिस गेल को बीच IPL में छुट्टी दी, गेल नहीं चले, लौटने पर पार्टी दी, डांस किया लेकिन गेल फिर भी न

Chris gayle- India TV Hindi
Chris gayle

नयी दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बाप बनने पर क्रिस गेल को बीच IPL में छुट्टी दी, गेल नहीं चले, लौटने पर पार्टी दी, डांस किया लेकिन गेल फिर भी न चले...यानी कोहली की कोई भी चाल नहीं चली और टीम लगातार डूबती गई इतना कि पाइंट टेबल के रसातल पर पहुंच गई। लेकिन किसी ने अब ऐसा पासा फ़ेंका है कि कोहली के माथे पर पड़ी शिकन जहां कुछ कम हुई वहीं गेल की बांछे खिल गईं।

गेल ने अब तक खेले तीन मैचों में सिर्फ 8 रन बनाए हैं लेकिन कोई हैरत नहीं कि वह अगले मैच में सैंकड़ा ठोक दें और ख़ुद अपने और कोहली के कर दे बल्ले-बल्ले। दरअसल गेल की दिल्ली के एक फ़ैन ने उनके सामने एक पेशकश की है। इस लड़की ने शर्त रखी है कि अगर गेल सेंचुरी मारते हैं तो वह उनके साथ न सिर्फ डेट पर जाएंगी बल्कि सारा ख़र्चा भी उठाएंगी।

क़िस्सा कुछ यूं है कि गेल के ट्वीटर हेंडल पर दिल्ली की उनकी एक फ़ैन ने रिक्वेस्ट की कि ''मेरा दिल सिर्फ़ तुम्हारे लिए धड़क रहा है बॉस, क्या हम डेट पर जा सकते हैं? गेल की तो मानो लॉटरी निकल पड़ी, फ़ौरन जवाब दिया, ''हां क्यों नहीं बशर्ते तुम बिल पे करो।''

Gayle Tweet
Gayle Tweet

मामला यहीं ख़त्म नहीं हुआ और इस फ़ैन ने वो चाल चली कि गेल सिर खुजलाने लगे। लड़की ने लिखा, ''ज़रुर लेकिन एक शर्त है...बस तुम अगले मैच में RCB के लिए एक सैंकड़ा ठोक दो।''

सुना है गेल बैट लेकर नेट्स की तरफ दौड़ पड़े हैं और उधर राइज़िंग पुणे सुपरजाइंट्स, जिससे बेंगलोर का अगला मैच है, के बॉलर अश्विन, थिसारा परेरा और अशोक डिंडा थरथर कांप रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि गेल डेट के लिए कुछ भी करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।