नई दिल्ली: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 44वें मैच में गुजरात लायंस ने टॉस जीता कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। गुजराज लायंस की टीम इस सीजन में पहली बार आज अपने कप्तान सुरेश रैना की अनुपस्थिति में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं। लायंस की कोशिश ये होगी कि मैच में जीत दर्ज करके बढ़त अंक के साथ पहले स्थान पर जगह सुनिश्चित करे।
गुजरात लायंस इस समय 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत है। टीम में ड्वेन स्मिथ और मैक्कलम की सलामी जोड़ी ने दिखाया है कि वह किसी भी आंकड़े को छू सकते हैं। यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला हैं।
वहीं दूसरी तरफ इस मैच में विराट कोहली को एक दमदार पारी खेलनी होगी। विराट कोहली पिछले दो मैच में कुछ खास नहीं कर पाए, और फिर से उनकी कोशिश ये होगी कि टीम के लिए दमदार पारी खेले।
विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और शेन वाटसन जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों की मौजूदगी के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) जगह बनान के लिए जझूती नजर आ रही है। टीम आईपीएल-9 में 10 मैंचों में मात्र 4 में ही जीत हासिल कर पाई है। आगे खेलने के लिए उसे आगे के सभी मैंचों में जीत दर्ज करनी होगी। RCB की एक और हार उसे प्लेऑफ से बाहर कर देगी।
टीमें इस प्रकार है-
रायल चैलेंजर्स बेंगलूर: विराट कोहली (कप्तान), वरूण आरोन, अबु नेचिम, एस अराविंद, सैमुअल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, ट्रेविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, अक्षय कर्णेवार, सरफराज खान, विक्रमजीत मलिक, मनदीप सिंह, हर्षल पटेल, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, विकास टोकस, शेन वाटसन, डेविड वीसे, क्रिस जोर्डन, तबरेज शम्सी।गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, ब्रेंडन मैकुलम, आरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, जेम्स फाकनेर, ईशान किशन, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक, सरबजीत लड्ढा, अमित मिश्रा, आकाशदीप नाथ, ड्वेन ब्रावो, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेदी, शादाब जकाती, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, डेल स्टेन, प्रवीण ताम्बे, एंड्रयू टाये।