1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुजरात लायंस को कानपुर मैच में एक करोड़ 60 लाख का घाटा

गुजरात लायंस को कानपुर मैच में एक करोड़ 60 लाख का घाटा

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2016 02:27 pm IST,  Updated : May 26, 2016 02:27 pm IST

कानपुर: ग्रीन पार्क में यहां पहली बार हुये दो आईपीएल मैचों में कुल छह करोड़ 80 लाख रूपये के टिकट बिके थे जबकि गुजरात लायंस ने टिकट बिक्री का लक्ष्य आठ करोड़ साठ लाख रूपये

gujrat-lions- India TV Hindi
gujrat-lions

कानपुर: ग्रीन पार्क में यहां पहली बार हुये दो आईपीएल मैचों में कुल छह करोड़ 80 लाख रूपये के टिकट बिके थे जबकि गुजरात लायंस ने टिकट बिक्री का लक्ष्य आठ करोड़ साठ लाख रूपये रखा गया था। इसका कारण जिला प्रशासन द्वारा आईपीएल मैचों के लिये प्रशासन से बहुत अधिक मात्रा में नि:शुल्क मैच पास लेना बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मई को गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के सबसे अधिक टिकट करीब 18000 बिके थे उसके विपरीत गुजरात लायंस और कोलकाता नायट राइडर्स के 19 मई को होने वाले मुकाबले में करीब 17200 टिकट बिके थे। टिकटो की बिक्री से गुजरात लायंस के मालिक को छह करोड़ 80 लाख रूपये मिले जबकि उनका टारगेट दोनो मैचो से आठ करोड़ 60 लाख टिकट बेंचने का था। अपने टारगेट से एक करोड़ 60 लाख रूपये के कम टिकट बिकने के बावजूद गुजरात लायंस ने अगले सीजन में ग्रीन पार्क में तीन मैच आईपीएल के कराने का आश्वासन दिया है कि क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल