1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: आमला, मैक्सवेल ने धुना मुंबई के बॉलक्स को, पंजाब 4 विकेट पर 198 रन

IPL 2017: आमला, मैक्सवेल ने धुना मुंबई के बॉलक्स को, पंजाब 4 विकेट पर 198 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 20, 2017 10:23 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 10:23 pm IST

हाशिम अमला (नाबाद 104) की शतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL-10 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

Amla- India TV Hindi
Amla

इंदौर: हाशिम अमला (नाबाद 104) की शतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL-10 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। अमला का यह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक है। अमला जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे मुंबई का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बेबस नजर आया। 

अमला ने मुंबई के प्रमुख गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंदों पर अकेले 51 रन बनाए। आखिरी ओवर फेंकने आए मलिंगा की पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद पर भी उन्होंने छह रन बोटरे। अमला ने अपनी पारी में 60 गेंदें खेलीं और छह छक्के तथा आठ चौके मारे। मलिंगा ने अपने चार ओवरों में 58 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

मनन वोहरा के बीमार होने के कारण इस मैच में उतरे शॉन मार्श (26) ने अमला के साथ मिलकर पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मुंबई के आक्रमण का कुशलता से सामना किया और 5.5 ओवरों में 46 रन बनाए। 

मार्श को मिशेल मैक्लेघन ने केरन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। मार्श ने आउट होने से पहले मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए थे। उनसे पहले सिर्फ सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी ही ऐसा कर पाए हैं। 

मार्श के आउट होने के बाद भी अमला ने अपना खेल जारी रखा। दूसरे छोर पर खड़े रिद्धिमान साहा (11) ने अमला को स्ट्राइक दी और उन्हें तेजी से रन करने दिए। साहा को क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। 

पंजाब का दूसरा विकेट गिर जाने के बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने अमला का साथ दिया और दोनों ने मिलकर तेजी से रन बटोरते हुए महज 5.3 ओवरों में 15.09 की औसत से 83 रनों की साझेदारी की। 

मैक्सवेल ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। 

मैक्सवेल की तूफानी पारी पर अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह ने ब्रेक लगाया। मैक्सवेल बुमराह की धीमी गेंद को भांप नहीं पाए और जल्दी शॉट खेलकर बोल्ड हो गए। अगले ओवर में मैक्लेघन ने मार्कस स्टोइनिस (1) को सीमारेखा पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया। 

इसके बाद ज्यादतर गेंदें अमला ने खेलीं और पंजाब को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर पटेल चार रन पर नाबाद लौटे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल