1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ने भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर किया: धोनी

IPL ने भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर किया: धोनी

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 04:37 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 05:50 pm IST

नयी दिल्ली: भद्रजनों के खेल में खेल भावना को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि आईपीएल ने दुनिया भर के

IPL ने भद्दी छींटाकशी को...- India TV Hindi
IPL ने भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर किया: धोनी

नयी दिल्ली: भद्रजनों के खेल में खेल भावना को बरकरार रखने की जरूरत पर जोर देते हुए भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि आईपीएल ने दुनिया भर के क्रिकेटरों को एक साथ जोड़ने में मदद की और भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर कर दिया।

कैप्टन कूल के नाम से मशहूर झारखंड के क्रिकेटर धोनी का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और दुनिया में इस तरह की और टी20 लीग ने अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान मैदान पर अच्छा माहौल बनाए रखने में मदद की है।

शहर के एक होटल में यारी डिजिटल मूवमेंट के लांच के दौरान प्रचार कार्यक्रम में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ मंच साझा करते हुए धोनी ने कहा, हम भद्रजनों का खेल खेलते हैं। हम जीतना चाहते हैं लेकिन हमें यह सही तरीके से करना होगा। आईपीएल ने भद्दी छींटाकशी को क्रिकेट से दूर कर दिया है। दोस्ताना मजाक अच्छा है और यही इन टी20 लीग में किया है।

धोनी ने कहा, आईपीएल ने इससे (छींटाकशी) निपटने में हमारी काफी मदद की है। आईपीएल ने विभिन्न संस्कृति के विभिन्न क्रिकेटरों को एक साथ आने और एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करने में मदद की। आईपीएल में मुझे कई उन लोगों के करीब आने में मदद की जिनसे वैसे शायद मैं कभी बात नहीं कर पाता।

धोनी ने कहा, मैं आईपीएल में इस डर से भारतीय खिलाडि़यों से भी बात नहीं करता कि पता नहीं उनकी टीम की नीति क्या है इसलिए मैं इन सभी चीजों का ध्यान रखता हूं। लेकिन आईपीएल के कारण कई खिलाडि़यों के साथ मेरे रिश्तों में सुधार हुआ है।

भारतीय कप्तान के साथ अच्छे रिश्ते रखने वाले गेल ने इस दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने धोनी के हेलीकाप्टर शाट की मंच पर नकल भी की। लेकिन वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज से सहमत हैं कि आईपीएल ने खिलाडि़यों के बीच तनाव कम करने में मदद की है।

रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के सलामी बल्लेबाज गेल ने कहा, मैं आईपीएल को लेकर धोनी से सहमत हूं। आईपीएल ने पूरी क्रिकेट जगत के लिए शानदार काम किया है। हां, दोस्ताना छींटाकशी होती है, जैसे कि मैं कीरोन पोलार्ड (मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी) के साथ लुत्फ उठाता हूं। लेकिन अन्यथा माहौल अच्छा होता है।

आईपीएल में मित्रता का उदारण देते हुए गेल ने कहा, मुझे मिशेल स्टार्क (आरसीबी की ओर से खेलने वाले आस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज) को आईपीएल के जरिये जानने का मौका मिला। वह ड्रेसिंग रूम में बिलकुल अलग खिलाड़ी होता है। वह काफी शांत और कम बोलने वाला खिलाड़ी है लेकिन उसे जानकार अच्छा लगा।

क्रिकेट के इतर गेल ने जमैका के उसेन बोल्ट के साथ अपनी मित्रता पर बात करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि वह एक दिन 100 मीटर में इस महान फर्राटा धावक को हराएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल