1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाज़ी का फ़ैसला

IPL: कोलकाता ने जीता टॉस, गेंदबाज़ी का फ़ैसला

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2016 07:55 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 07:55 pm IST

मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मंगलवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी लीग के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ

Gautam Gambhir, David Miller- India TV Hindi
Gautam Gambhir, David Miller

मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में मंगलवार को पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी लीग के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब की टीम अब तक खेले अपने तीन मैचों में एक ही जीत दर्ज कर पाई है। वहीं, कोलकाता ने अपने तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है।

कोलकाता के जॉन हेस्टिंग्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों ने पिछले मैच की अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, मोर्ने मोर्कल और उमेश यादव।

किंग्स इलेवन पंजाब: डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, प्रदीप साहू, केल एबॉट, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल