1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: लीग मुक़ाबले ख़त्म, अब होगी इन चार में असली जंग

IPL: लीग मुक़ाबले ख़त्म, अब होगी इन चार में असली जंग

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 23, 2016 10:42 am IST,  Updated : May 23, 2016 10:42 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग की तस्वीर अब एकदम साफ हो गई है और लीग का दौर ख़त्म होने के बाद अब शुरु होगा प्लेऑफ़ दौर। इस दौर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात लॉयंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और

Suresh Raina, Virat Kohli, david Warner, Gautam Gambhir- India TV Hindi
Suresh Raina, Virat Kohli, david Warner, Gautam Gambhir

इंडियन प्रीमियर लीग की तस्वीर अब एकदम साफ हो गई है और लीग का दौर ख़त्म होने के बाद अब शुरु होगा प्लेऑफ़ दौर। इस दौर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात लॉयंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और कोलकता नाइट राइडर्स पहुंची हैं। क्वालिफायर राउंड 24 मई से शुरू होगा। पहला मैच बेंगलुरु और गुजरात लायंस के बीच खेला जाएगा और विजेता टीम सीधे फ़ाइनल में पहुंच जाएगी। दोनों ही टीमों जोरदार फॉर्म में है तो मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दूसरा मुक़ाबला 25 मई को हैदराबाद और कोलकता के बीच होगा। इस मैच में जीतने वाली टीम 27 मई को पहले मुकाबले में हारने वाली टीम से भिड़ेगी। यानी पहले मैच में जो टीम हार जाती है उसके फ़ाइनल में पहुंचने की संभावना ख़त्म नहीं होगी।  

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली जहां चार शतक लगाकर 919 रन के साथ बैटिंग लिस्ट में टॉप पर हैं वहीं सुरेश रैना की टीम गुजरात अंक तालिका में टॉप पर है और ज़बरदस्त फ़ार्म में नज़र आ रही है। उधर कोलकता नाइट राइडर्स भी लड़खड़ाने के बाद रविवार को हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई। कप्तान गौतम गंभीर को यूसुफ पठान से बहुत उम्मीदें होंगी जो इस सीज़न में अच्छे फ़ार्म में चल रहे हैं।

     तारीख़     समय            स्थान                              मैच
 24 मई 2016  रात 8 बजे          बेंगलुरु   Qualifier 1-  गुजरात लॉयंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
 25 मई 2016  रात 8 बजे          दिल्ली  Eliminator- सनराइज़र्स हैदराबाद vs कोलकता नाइट राइडर्स
 27 मई 2016  रात 8 बजे          दिल्ली  Qualifier 2 – Loser Q1 vs Winner Eliminator
 29 मई 2016  रात 8 बजे        बेंगलोर                             फ़ाइनल

ये सीज़न मुंबई इंडियन्स के लिए निराशाजनक रहा। गत चैंपियन मुंबई को 21 मई को गुजरात ने हराकर प्ले ऑफ के रास्ते बंद कर दिए। कप्तान रोहित शर्मा हालंकि रन बनाने के मामले में चौथ स्थान (489 रन) पर हैं लेकिन वह उनकी मैच जिताऊ तूफ़ानी पारी नज़र नहीं आई। धोनी इस सीज़न को भूलना चाहेंगे। उनकी नयी टीम पुणे नीचे से दूसरे स्थान पर रही। हालंकि टीम नई थी लेकिन जहां रैना ने अपनी नयी टीम को पाइंट टेबल के टॉप पर पहुंचाया वहीं धोनी की कप्तानी पुणे की नैय्या पार नहीं लगा सकी। दिल्ली ने ज़रुर इस बार बेहतर प्रदर्शन किया और छठे स्थान पर रही। पंजाब तो लगा मानो रेस में नही रही। बीच में उसका कप्तान भी बदला लेकिन किस्मत नहीं बदली।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल