1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: लायंस ने डेयरडेविल्स को 173 रन का लक्ष्य दिया

IPL: लायंस ने डेयरडेविल्स को 173 रन का लक्ष्य दिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 27, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Apr 27, 2016 10:00 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे लीग के 23वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL
- India TV Hindi
IPL

नई दिल्ली: ब्रैंडन मैकुलम और ड्वेन स्मिथ के अर्धशतक और दोनों के बीच पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ छह विकेट पर 172 रन बनाए।

मैकुलम (60) और स्मिथ (53) ने तूफानी अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 112 रन की साझेदारी भी। मैकुलम ने 36 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े जबकि स्मिथ की 30 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

डेयरडेविल्स ने हालांकि बीच के ओवरों में लेग स्पिनर इमरान ताहिर (24 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (35 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी से वापसी की जिससे लायंस की टीम अंतिम 10 ओवर में 62 रन ही जोड़ सकी।

कप्तान जहीर खान हालांकि काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 48 रन लुटाए। दिल्ली को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उसके क्षेत्ररक्षकों ने कैच टपकाए जबकि कुछ आसान बाउंड्री रोकने में भी नाकाम रहे।

जहीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन स्मिथ और मैकुलम ने एक बार फिर लायंस तूफानी शुरूआत दिलाई। किस्मत ने भी इन दोनों का साथ किया। स्मिथ ने जहीर के पारी के पहले ही ओवर में चार चौकों सहित 18 रन बटोरे। वह हालांकि चौथी गेंद पर भाग्यशाली रहे जब उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद पहली स्लिप में खड़े जेपी डुमिनी और विकेटकीपर क्विंटन डिकाक के बीच से चार रन के लिए चली गई। दोनों ने ही गेंद को लपकने का प्रयास भी नहीं किया।

स्मिथ ने अगले ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम पर लांग आफ पर छक्का जड़ा। मैकुलम ने जहीर पर दो छक्के मारे लेकिन पहले मौके पर डीप कवर में संजू सैमसन ने उनका आसान कैच छोड़ा और गेंद उनके हाथ से टकराकर छह रन के लिए चली गई।

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऋषभ पंत, करुण नायर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, शादाब नदीम, इमरान ताहिर, संजू सैमसन और अमित मिश्रा।

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), इशान किशन, ब्रेडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, जेम्स फॉल्कनर और प्रवीण ताम्बे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल