1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: पुणे के सामने 163 रनों का लक्ष्य

IPL: पुणे के सामने 163 रनों का लक्ष्य

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2016 08:24 pm IST,  Updated : May 05, 2016 09:50 pm IST

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम ने आईपीएल-9 में फिरोज शाह कोटला मैदान पर मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जारी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL- India TV Hindi
IPL

नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 33वें मुकाबले में पुणे सुपरजाएंट्स के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। चोटों से जूझ रही महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली पुणे टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली को 20 ओवरों में सात विकेट पर 162 रनों पर सीमित कर दिया।

दिल्ली की ओर से संजू सैमसन ने 20, करुण नायर ने 32, ज्यां पाल ड्यूमिंनी ने 34, सैम बिलिंग्स ने 24, क्रेग ब्राथवेट ने 20 और पवन नेगी ने नाबाद 19 रन बनाए।

जहीर खान की अनुपस्थिति में ड्यूमिनी को दिल्ली की कप्तानी करनी पड़ रही है। पुणे की ओर से रजत भाटिया और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो व्रिकेट लिए।

दिल्ली की ओर से एक भी अर्धशतक नहीं लगा लेकिन अपने खिलाड़ियों के संक्षिप्त किंतु उपयोगी योगदान की मदद से वह पुणे को अच्छा लक्ष्य देने में सफल रही।सात मैचों  में पांच मैच जीतने वाली दिल्ली ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस पर लगातार दो जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

वहीं, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श और फाफ डू प्लेसिस जैसे सितारों के चोटिल हो जाने के कारण पुणे लगातार हार झेलती आ रही है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले धौनी की यह टीम आठ मैचों में सिर्फ दो में ही जीत हासिल कर सकी है।

टीमें:

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिक्य रहाणे, सौरव तिवारी, उस्मान ख्वाजा, जॉर्ज बेले, थिसिरा परेरा, रजत भाटिया, एस. बोलांड, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, मुरुगन अश्विन।

दिल्ली डेयरडेविल्स: सैम बिलिंग्स, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, करुण नायर, ऋषभ पंत, पवन नेगी, कार्लोस ब्राथवेट, जयंत यादव, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी और इमरान ताहिर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल