1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: बेंगलोर ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IPL: बेंगलोर ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 22, 2016 08:05 pm IST,  Updated : May 22, 2016 08:05 pm IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ipl के नौवें संस्करण के अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL MATCH- India TV Hindi
IPL MATCH

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में स्थान पाने के लक्ष्य से मैदान में उतरी हैं।

लगातार तीन जीत हासिल करने वाली बेंगलोर की टीम 13 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वह अंकतालिका में छठवें स्थान पर है। वह बेंगलोर से नेट रनरेट के मामले में पीछे है। यह मैच जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी। रॉयल चैलेंजर्स जीते तो वे आठ टीमों की तालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर होंगे और पहला प्लेऑफ मैच खेलेंगे।

टीमें:

दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा, पवन नेगी, क्रेग ब्राथवेट, जयंत यादव, नेथन कोल्टर नाइल, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, क्विंटन डी कॉक, संजू सैमसन, कार्लोस ब्राथवेट, करुण नायर, ऋषभ पंत, सैम बिलिंग्स, क्रिस मौरिस।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल