1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: वार्नर का अर्धशतक, हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 159 रन का लक्ष्य

IPL: वार्नर का अर्धशतक, हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 159 रन का लक्ष्य

 Written By: Bhasha
 Published : May 20, 2016 10:20 pm IST,  Updated : May 20, 2016 10:22 pm IST

रायपुर: कप्तान डेविड वार्नर के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सात विकेट पर 158 रन बनाए। वार्नर ने 56 गेंद में

delhi daredevils- India TV Hindi
delhi daredevils

रायपुर: कप्तान डेविड वार्नर के अर्धशतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सात विकेट पर 158 रन बनाए। वार्नर ने 56 गेंद में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली जिससे सनराइजर्स की टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दिल्ली की ओर कार्लोस ब्रेथवेट (27 रन पर दो विकेट) ने उम्दा गेंदबाजी की। कप्तान जहीर खान (चार ओवर में 26 रन) ने भी किफायती गेंदबाजी की जिससे हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। वार्नर के अलावा हैदराबाद का कोई बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। टीम हालांकि अंतिम 10 ओवर में 90 रन जुटाने में सफल रही।

सनराइजर्स की टीम टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी और कप्तान वार्नर ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। वार्नर ने आफ स्पिनर जयंत यादव पर लगातार दो चौके जड़े जबकि शिखर धवन (10) ने जहीर खान पर चौका मारा। वार्नर ने नाथन कोल्टर नाइल का स्वागत भी दो चौकों के साथ किया जबकि धवन ने भी इस ओवर में चौका मारा। ब्रेथवेट ने हालांकि अपनी ही गेंद पर शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए धवन को रन आउट किया। हैदराबाद ने पावर प्ले में एक विकेट पर 46 रन बनाए।

लेग स्पिनर अमित मिश्रा के अगले ओवर में दीपक हुड्डा (01) भी जल्दबाजी दिखाने के चक्कर में रन आउट हुए। युवराज सिंह भी 11 गेंद में 10 रन बनाने के बाद ब्रेथवेट की गेंद को विकेटों पर खेलकर पवेलियन लौटे जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 66 रन हो गया। वार्नर ने मिश्रा पर चौका जड़ा और फिर ब्रेथवेट की गेंद पर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

मोइजेस हेनरिक्स (18) ने कामचलाउ स्पिनर जेपी डुमिनी पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में स्लाग स्वीप करने की कोशिश में बांउड्री पर पवन नेगी को कैच दे बैठे। वार्नर ने भी इसके बाद ब्रेथवेट की उछाल लेती गेंद को कट करने की कोशिश में थर्ड मैन पर मिश्रा को आसान कैच थमाया। उन्हौंने 56 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का मारा।

इयोन मोर्गन (14) भाग्यशाली रहे जब कवर में रिषभ पंत ने उनका आसान कैच टपका दिया। मोर्गन ने कोल्टर नाइल पर छक्का जड़ा लेकिन इसी ओवर में लांग आन पर ब्रेथवेट को कैच दे बैठे। नमझ ओझा (नाबाद 16) और भुवनेश्वर कुमार (13) ने 2.3 ओवर में 26 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। ओझा ने 19वें ओवर में जहीर पर छक्का जबकि भुवनेश्वर ने चौका जड़ा। भुवनेश्वर ने कोल्टर नाइल पर भी चौका मारा लेकिन पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल