राजकोट: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मंगलवार को जारी लीग के 31वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी फैसला किया है। इससे पहले यह दोनों टीमें दिल्ली में आपस में भिड़ीं थी जहां गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को मात दी थी।
टीमें:
गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, इशान किशन, ब्रेडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, जेम्स फॉल्कनर और शिविल कौशिक।
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, करुण नायर, ऋषभ पंत, शाहबाज नदीम, सैम बिलिंग्स, क्रिस मौरिस, संजू सैमसन, मोहम्मद समी और अमित मिश्रा।