1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: पटेल की हैट्रिक, किंग्स इलेवन पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत

IPL: पटेल की हैट्रिक, किंग्स इलेवन पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2016 05:58 pm IST,  Updated : May 01, 2016 08:11 pm IST

नए कप्तान मुरली विजय की उम्दा पारी की बदौलत गुजरात लायन्स को 23 रन से हराकर आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

IPL- India TV Hindi
IPL

राजकोट: किंग्स इलेवन पंजाब ने स्पिनर अक्षर पटेल की इस सत्र की पहली हैट्रिक और नए कप्तान मुरली विजय की उम्दा पारी की बदौलत गुजरात लायन्स को 23 रन से हराकर आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

इस हार के बावजूद गुजरात आठ मैचों में छह जीत से 12 अंक से आईपीएल तालिका में शीर्ष पर चल रही है जबकि पंजाब के सात मैचों में चार अंक हो गए हैं। गुजरात के चाइनामैन गेंदबाज शिविल कौशिक के अच्छे प्रदर्शन से पंजाब की टीम कप्तान विजय के अर्धशतक के बाद 19.5 ओवर में 154 रन पर सिमट गई थी।

तालिका में निचले पायदान पर काबिज पंजाब के लिए विजय के 55 रन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने 33 रन, डेविड मिलर ने 31 रन और मार्कस स्टोइनिस ने 27 रन का योगदान दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की शुरूआत काफी खराब रही और विजय ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। लायन्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी।

विजय ने अपनी गेंदबाजों का उपयोग किया। उनके गेंदबाजों ने लायंस के बल्लेबाजों को खुलने का मौका नहीं दिया और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। पटेल ने दिनेश कार्तिक (02, ड्वेन ब्रावो (00) और रविंद्र जडेजा (11) के विकेट हासिल कर हैट्रिक पूरी की, जो 2014 के बाद बनी है।

पटेल ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ड्वेन स्मिथ (15), पांचवीं गेंद पर कार्तिक और छठी गेंद पर ब्रावो को आउट किया था। फिर तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जडेजा को आउट करके हैट्रिक पूरी की जो आईपीएल 2016 की पहली और इस टूर्नामेंट की 14वीं हैट्रिक है। वह हैट्रिक बनाने वाले 11वें गेंदबाज और 10वें स्पिनर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल