1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: वार्नर के तूफान में उड़े लायंस, हैदराबाद शान से फाइनल में

IPL: वार्नर के तूफान में उड़े लायंस, हैदराबाद शान से फाइनल में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2016 08:03 pm IST,  Updated : May 27, 2016 11:58 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात लायंस के साथ जारी IPL के नौवें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

IPL- India TV Hindi
IPL

नई दिल्ली: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान डेविड वार्नर के नाबाद अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल नौ में गुजरात लायंस पर जीत की हैट्रिक बनाते हुए चार विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। गुजरात के 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वार्नर ने 58 गेंद में 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की पारी खेलने के अलावा बिपुल शर्मा (11 गेंद में नाबाद 27, तीन छक्के) के साथ सातवें विकेट के लिए 3.3 ओवर में 46 रन की अटूट साझेदारी की भी, जिससे टीम चार गेंद शेष रहते छह विकेट पर 163 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

लायंस की ओर से चाइनामैन गेंदबाज शिविल कौशिक ने 22 रन देकर दो जबकि ड्वेन ब्रावो ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इन दोनों टीमों के बीच 21 अप्रैल को हुए आईपीएल नौ के पहले मैच में हैदराबाद ने 10 विकेट जबकि छह मई को हुए दूसरे मैच में भी वार्नर की ही टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। लायंस ने इससे पहले बेन कटिंग (20 रन पर दो विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (27 रन पर दो विकेट की धारदार )गेंदबाजी के बीच आरोन फिंच (50) के अर्धशतक के दम पर सात विकेट पर 162 रन बनाए।

फिंच ने 13 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 32 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के मारे और रविंद्र जडेजा (15 गेंद में नाबाद 19) के साथ छठे विकेट के लिए 51 रन भी जोड़े। सनराइजर्स की शुरूआत खराब रही। वार्नर ने प्रवीण कुमार की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला लेकिन शिखर धवन (00) अगले ओवर में गैरजरूरी रन लेने की कोशिश में रन आउट हुए। वार्नर और मोइजेस हेनरिक्स (11) दोनों ने प्रवीण और धवल कुलकर्णी पर चौके जड़े।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल