1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: उथप्पा की तूफानी पारी, KKR ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL: उथप्पा की तूफानी पारी, KKR ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2016 11:38 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 11:38 pm IST

मोहाली: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद रोबिन उथप्पा के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। उथप्पा ने

robin uthappa- India TV Hindi
robin uthappa Image Source : PTI

मोहाली: गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद रोबिन उथप्पा के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में आज यहां किंग्स इलेवन पंजाब को छह विकेट से हरा दिया। उथप्पा ने सिर्फ 28 गेंद में नौ चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान गौतम गंभीर (34) के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिससे केकेआर ने 139 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत दर्ज की।

पंजाब की ओर से लेग स्पिनर प्रदीप साहू ने 18 जबकि बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने 19 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। केकेआर की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि पंजाब की इतने ही मैचों में यह तीसरी हार है।

इससे पहले सुनील नारायण (22 रन पर दो विकेट) और मोर्ने मोर्कल (27 रन पर दो विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी के सामने पंजाब की टीम शान मार्श (नाबाद 56) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 138 रन ही बना सकी। लेग स्पिनर पीयूष चावला, आफ स्पिनर यूसुफ पठान और उमेश यादव ने भी एक-एक विकेट चटकाया। मार्श ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को उथप्पा और गंभीर की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरूआत दिलाई। उथप्पा ने विशेष तौर पर आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने संदीप शर्मा की पारी की पहली गेंद पर चौका जड़ने के बाद उनके अगले ओवर में दो और चौके मारे। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज काइल एबोट पर भी दो चौके मारे। गंभीर ने भी एबोट पर चौका जड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल